{"_id":"5e24b6c08ebc3e4aed356ccd","slug":"tucc-will-give-two-laks-membership-in-2020-allahabad-news-ald2661934166","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीयूसीसी सूबे में दो लाख सदस्य बनाएगा, राज्य कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीयूसीसी सूबे में दो लाख सदस्य बनाएगा, राज्य कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
TUCC will give two laks membership in 2020
प्रयागराज। ट्रेड यूनियन कोआर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी) की रविवार को हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के तहत निर्णय लिया गया कि टीयूसीसी सूबे में दो लाख नए सदस्य बनाएगी। इसी के साथ अन्य एजेंडों पर पर सहमति प्रदान की गई।
रामबाग स्थित कमला नेहरू इलेक्ट्रो होमियोपैथिक रिसर्च इंस्टीट्यूट परिसर में आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि टीयूसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज अकेला थे। उन्होंने प्रदेश के 20 जनपदों आए श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल ने संचालन करते हुए कार्यवाही का अनुमोदन कराया। उन्होंने एजेंडे के मुताबिक सदस्यता विस्तार, नई राज्य कमेटी के गठन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
अध्यक्षता करते हुए राज्य कमेटी के सदस्य डॉ. प्रमोद शुक्ला ने संगठन विस्तार पर जोर दिया। प्रदेश सचिव एमएन अंसारी ने श्रमिक कल्याण पर विचार व्यक्त किए। बैठक में सरोजनी सक्सेना, अशोक सहगल, रणवीर सिंह, आर विकास, समशुद्दीन, रघुनाथ, मंसूरी, चंद्रपाल, दिनेश श्रीवास्तव, चांद बाबू, दीपक प्रजापति, पंकज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।