शख्सियत : अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज कर रहे टीएसके, जोश एप पर हैं साढ़े पांच लाख फॉलोवर्स
भदोही के कोनिया क्षेत्र के इटहरा गांव में जन्मे टीएसके की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव और प्रयागराज के हंडिया में हुई। टीएसके के जोश एप पर आज साढ़े पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। आज यह एक सोशल मीडिया पर्सनॉलिटी बन चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंसान के भीतर हुनर है तो वह एक दिन अपनी मंजिल को जरूर हासिल कर लेता है। उसकी वह ख्वाहिश भी पूरी हो जाती है जो जिसके लिए वह कभी सपने देखता था। हम बात कर रहे हैं जीरो से हीरो तक का सफर तय करने वाले सोशल मीडिया पर्सनालिटी और जोश एप स्टार टीएसके यानी सूरज सिंह की। भदोही के कोनिया क्षेत्र के इटहरा गांव में जन्मे टीएसके की प्रारंभिक शिक्षा प्रयागराज के हंडिया में हुई। टीएसके के जोश एप पर आज साढ़े पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। 15 अगस्त 1995 को जन्मे टीएसके ने बॉलीवुड में अपनी पहचान निक नेम टीएसके (ठाकुर सूरज कुमार) के नाम से बनाई है।
खेती करता है टीएसके का परिवार
परिवार की बात करें तो टीएसके का परिवार आज भी गांव में खेती करता है। इनके परिवार में माता-पिता के अलवा एक भाई-बहन हैं। इनके पिता का नाम अभिमन्यु सिंह और माता का नाम सुनीता सिंह और भाई का नाम नीरज सिंह हैं। नीरज एक फिटनेस मॉडल हैं। अमर उजला से बातचीत में टीएसके बताते हैं कि उनका बचपन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है। हर छोटी चीज़ के लिए बहुत संघर्षं करना पडा है। अपनी बात बेबाकी से रखने वाले टीएसके कहते हैं कि उनका रोल मॉडल उनका परिवार है, जो संघर्ष करते हुए ऊपर उठ रहा है। पिता आज भी पूरी तरह किसानी पर ही निर्भर हैं।
बचपन से ही था अदाकारी का शौक
बातचीत में टीएसके बताते हैं कि उन्हें स्कूल के दिनों से ही अदाकारी, नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का बहुत शौक था। दोस्तों के कहने पर उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर शॉर्ट वीडियो, प्रेरक और मजेदार क्लिप्स बनाकर अपलोड करना शुरु कर दिया, लेकिन सफलता न मिलने पर यह ज्यादा दिनों तक नहीं चला। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और वीडियो बनाना नहीं छोड़ा।
टिकटॉक बंद होने से लगा था झटका
कुछ समय बीतने पर जब थोड़ी बहुत सफलता की आस दिखी तो उसी समय भारत में टिकटॉक बंद कर दिया गया। यह निर्णय टीएसके के लिए किसी सदमे से कम नहीं था, लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी। कुछ ही समय बाद इन्हें फिर से अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला और जोश एप के माध्यम से वीडियो अपलोड कर सोशल मीडिया पर डालने लगे, जिसका काफी असर हुआ और वीडियो पसंद किया जाने लगा।
प्रारंभिक शिक्षा गांव से पूरी की
दिन रात फॉलोवर्स की संख्या बढ़ने लगी। जोश पे इनके साढ़े पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इनके अदाकारी और बोलने के तरीके को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जोश के साथ चिन्गारी और अभि जोश नाम के एप पर भी लाखों फॉलोवर्स और मिलियन व्यूज आ रहे हैं। यह बहुत ही साधारण तरीके से रहना पसंद करते हैं। उनका कहना है कि अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के साथ ही प्रयागराज के हंडिया में प्राप्त की। इसके बाद भदोही के धनतुलसी से इंटर और स्नातक की पढ़ाई सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ से पूरी की। टीएसका का कहना है कि उनका सपना बॉलीवुड के साथ पूरी दुनिया में नाम कमाना है।