{"_id":"68bb49393d0c6ad55704ead6","slug":"truck-hits-father-and-son-riding-a-bike-son-dies-in-front-of-father-allahabad-news-c-257-1-sald1006-116718-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने मारी टक्कर, पिता के सामने पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने मारी टक्कर, पिता के सामने पुत्र की मौत
विज्ञापन
नैनी। मिर्जापुर राजमार्ग अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र थाना स्थित अनाज गोदाम के पास बाइक से जा रहे पिता पुत्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल होकर सड़क पर जा गिरे। पिता के सामने ही पुत्र ने दम तोड़ दिया। आसपास के लोग दोनों को पास स्थित अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां सूचना पर पुुलिस के साथ उसके परिजन व गांव के लोग पहुंच गए। घायल पिता का एसआरएन में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार करछना थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी लल्लन पांडेय के दो पुत्र और एक पुत्री में सबसे छोटा अनूप पांडेय (22) दिल्ली में किसी निजी कंपनी में इंजीनियर है। इन दिनों वह अवकाश पर घर आया था। शुक्रवार को वह अपने पिता को लेकर एसआरएन गया था, लेकिन छुट्टी होने के कारण ओपीडी बंद थी, तो पिता पुत्र बाइक से वापस घर लौट रहे थे। औद्योगिक थाना क्षेत्र के सेंट्रल वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन अनाज गोदाम के अंदर जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले दिया।
हादसे में पिता पुत्र दोनों सड़क पर गिर गए। गंभीर घायल अनूप ने कुछ देर में ही पिता के सामने सड़क पर दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन तीन सौ मीटर दूर थाना होने के बाद पुलिस कर्मियों को आने में समय लग गया। लोगों ने उन्हें समीप ही स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। उधर घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में महिलाएं रोते बिलखते अस्पताल पहुंची। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर वहां से भाग गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।