फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck hits bike from behind, student dies

Prayagraj News: ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Truck hits bike from behind, student dies
हंडिया थाना क्षेत्र के ऊपरदहां गांव स्थित नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। जबकि सगा छोटा भाई जख्मी हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिर्जापुर शहर के इमामबाड़ा के रूखड़घाट निवासी विनय प्रकाश (25) और विंध्यवासिनी प्रसाद (22) पुत्र विजय कुमार मंगलवार सुबह एक ही बाइक से फूलपुर स्थित महाविद्यालय में बीएससी का पेपर देने जा रहे थे। जैसे ही वे बरौत कस्बे के समीप ऊपरदहां सीएचसी के पास स्थित नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े और विनय प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विंध्यवासिनी प्रसाद को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी ऊपरदहां ले जाया गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के रिश्तेदार राजेंद्र प्रसाद सोनकर ने बताया कि दोनों युवक उनके साले के बेटे हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हंडिया नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed