फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ में ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, दो की मौत, एक की हालत नाजुक

Sun, 23 Aug 2020 06:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Aug 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Truck bumps three people in Pratapgarh two dead and one in critical condition
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बाइक पर ट्रिपलिंग करना दो लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गया। फतनपुर इलाके में रविवार को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराने के बाद पलट गई। सड़क पर गिरे तीनों लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेजा। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

Truck bumps three people in Pratapgarh two dead and one in critical condition
prayagraj news - फोटो : prayagraj

फतनपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुर पूरे गोसाईं निवासी राजेंद्र प्रसाद पटेल उर्फ नन्हे (48) की पत्नी लक्ष्मी देवी की तबियत अक्सर खराब रहती है। रविवार को उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर राजेंद्र गांव के राजबहादुर पटेल (77) को साथ लेकर बीरापुर जाने के लिए घर से निकला। राजेंद्र का परिचित राकेश गौतम (28) पुत्र लल्लूराम निवासी नौड़ेरा सुवंसा बाइक लेकर आया था।

Truck bumps three people in Pratapgarh two dead and one in critical condition
prayagraj news - फोटो : prayagraj

तीनों बाइक से ओझा से मिलने के लिए बीरापुर जा रहे थे। गीतानगर बाजार में मोरंग लदे ट्रक को ओवरटेक करने में बाइक अनियंत्रित हो गई। ट्रक से टकराने के बाद बाइक पलट गई। इससे तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान ट्रक का पिछला पहिया राजबहादुर व राजेंद्र प्रसाद के ऊपर से गुजर गया। राकेश को भी गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Truck bumps three people in Pratapgarh two dead and one in critical condition
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

घटनास्थल पर ही नन्हेलाल की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राकेश व राजबहादुर पटेल को सीएचसी गौरा लाया गया। यहां डाक्टरों ने राजबहादुर को भी मृत घोषित कर दिया। राकेवश की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया।

विज्ञापन
Truck bumps three people in Pratapgarh two dead and one in critical condition
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

पत्नी के इलाज के लिए परेशान रहता था राजेंद्र

मृतकप राजेंद्र पटेल की पत्नी लक्ष्मी देवी की तबियत अक्सर खराब रहती थी। काफी दवा कराने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। जिससे परेशान होकर राजेंद्र अब झाड़फूंक करा रहा था। रविवार को राजेंद्र पड़ोसी राजबहादुर को लेकर बीरापुर किसी ओझा के पास जा रहा था। चूंकि राज बहादुर को झाड़फूंक करने वाले ओझा के बारे में जानकारी थी। इसलिए वह उसे साथ लेकर जा रहा था। उसके तीन बेटे अजय, विजय व विकास के अलावा बेटी शिवानी है। पिता की मौत से सभी बिलखते रहे।

सांड़ के हमले में किसान की हालत गंभीर

सांड़ के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फतनपुर थाना क्षेत्र गीतानगर निवासी गंगासागर दुबे (55) रविवार की सुबह खेत में अवारा मवेशियों को भगा रहे थे। इस बीच आवारा सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया। आसपास के लोगों ने दौड़कर सांड़ को भगाया। तब जाकर गंगासागर की जान बची। हालांकि तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed