फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Troubled by debt, a textile businessman committed suicide by hanging himself

Prayagraj News: कर्ज से परेशान कपड़ा व्यवसायी ने फंदे से लटक कर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, a textile businessman committed suicide by hanging himself
शिवकुटी थाना क्षेत्र के कपड़ा व्यवसायी जयप्रकाश (33) ने मंगलवार शाम फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक व्यवसायी के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें व्यवसायी ने आत्महत्या की वजह कर्ज वापस न कर पाने को बताया। वहीं, परिजनों की दलील है कि व्यवसायी की उसकी प्रेमिका से कहासुनी हुई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद रसूलाबाद घाट पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

तेलियरगंज के हॉलीपार निवासी जयप्रकाश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। माता-पिता की मौत पहले हो चुकी है। उसकी शादी नहीं हुई थी। एक महीने पहले ही जयप्रकाश ने तेलियरगंज बाजार में कपड़े की दुकान खोली थी। दोस्त सितेश ने बताया कि मंगलवार को जयप्रकाश उसके घर आया था। वह नहीं था। पत्नी ने फोन कर बताया तो वह रात करीब नौ बजे काम से फुरसत होने के बाद सीधे जयप्रकाश के घर गया। दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया। उसके उसके बड़े भाई संजीव बोले, शायद वह सो गया होगा।
विज्ञापन

कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं आया तो उसने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका दोस्त फंदे से लटका था। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर जयप्रकाश को फंदे से नीचे उतारा गया। आननफानन इलाज के लिए बेली अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवकुटी पुलिस के मुताबिक व्यवसायी के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा था कि वह अपने कपड़े के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कई लोगों से कर्ज लिया था। न दे पाने की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसमें यह भी लिखा था कि घर वालों को परेशान न किया जाए। वह जिससे पैसा लिया है उसका पैसा लौटा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रेमिका से हुई थी व्यवसायी की कहासुनी
व्यवसायी के बड़े भाई भानु का आरोप है कि जयप्रकाश का पड़ोस की रहने वाली लड़की के साथ प्रेम संबंध था। लड़की लगातार शादी का दबाव बना रही थी। उसी को लेकर मंगलवार को शाम करीब चार बजे दुकान पर गई थी, बुधवार को कोर्ट मैरिज करने के लिए कहने लगी। उसका भाई शादी के करने से मना कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। वहीं, शिवकुटी एसओ संजय गुप्ता ने बताया कि मामले में किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed