Prayagraj : 30 जुलाई से पांच अगस्त तक निरस्त रहेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस, दोहरीकरण कार्य के चलते लिया गया फैसला
त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में तीन दिन सिंगरौली से टनकपुर तक एवं चार दिन शक्तिनगर से टनकपुर के बीच होता है। इस वजह से ट्रेन के दो नंबर हैं। फिलहाल, गाड़ी संख्या 15073 सिंगरौली-टनकपुर 01, 03 एवं 06 अगस्त को निरस्त रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के टनकपुर को जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन कई तिथियों में नहीं होगा। प्रयागराज जंक्शन, लखनऊ, बरेली होकर टनकपुर जाने वाली यह ट्रेन 30 जुलाई से पांच अगस्त तक निरस्त रहेगी।
त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में तीन दिन सिंगरौली से टनकपुर तक एवं चार दिन शक्तिनगर से टनकपुर के बीच होता है। इस वजह से ट्रेन के दो नंबर हैं। फिलहाल, गाड़ी संख्या 15073 सिंगरौली-टनकपुर 01, 03 एवं 06 अगस्त को निरस्त रहेगी। इसी तरह 15074 टनकपुर-सिंगरौली 31 जुलाई, 02, 05 अगस्त को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में 15075 शक्तिनगर-टनकपुर 31 जुलाई, 02, 04, 05 अगस्त एवं 15076 टनकपुर-शक्तिनगर 30 जुलाई, 01, 03 और 04 अगस्त को निरस्त रहेगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में दोहरीकरण लाइन के लिए की जा रही इंटरलॉकिंग कार्य के चलते त्रिवेणी एक्सप्रेस उक्त तिथि में निरस्त की जा रही है।
बरौनी-राजकोट स्पेशल का सात जुलाई से बदल रहा समय
सात जुलाई से बरौनी से राजकोट के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन समय में परिवर्तन होने जा रहा है। इसकी संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। अब यह ट्रेन प्रत्येक रविवार दोपहर 1:45 की जगह रात 10:30 बजे चलेगी। प्रयागराज जंक्शन पर इसका आगमन सोमवार सुबह 8:55 बजे होगा। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन कानपुर के लिए प्रस्थान करेगी। कानपुर के गोविंदपुरी में रात 3:15-3:20 की जगह दोपहर 12:50-12:55 बजे, टूंडला सुबह 6:50-6:55 की जगह शाम 4:15-4:20 बजे, आगरा फोर्ट सुबह 7:35-7:40 बजे की जगह शाम 4:55-7:05 बजे एवं राजकोट मंगलवार सुबह 5:50 की जगह दोपहर 1:50 बजे पहुंच जाएगी।