फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Triple murder: Medical examination of teenage girl conducted

तिहरा हत्याकांड : किशोरी का कराया गया मेडिकल परीक्षण

Sat, 11 Jul 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 11 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Triple murder: Medical examination of teenage girl conducted
नीबी कुकुरकटवा में तिहरे हत्याकांड के मामले में किशोरी का शुक्रवार को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। 164 का बयान नहीं हो सका है। नीबी कुकुरकटवा गांव में बीते 15 जून की रात में श्यामलाल गुप्ता (65), अमरावती (55) और इंद्रावती देवी (60) की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि गांव का हिमांशु यादव किशोरी से जबरन शादी करना चाहता था। शादी में बाधा बनने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

मामले की विवेचना कर रहे मेजा थाने के इंस्पेक्टर नितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। 164 का बयान होना था, लेकिन नहीं हो सका। अगली तिथि पर बयान कराया जाएगा। मृतका अमरावती देवी के दामाद लोकपति गुप्ता ने बताया कि अभी तक आरोपियों के घरों पर बुलडोजर नहीं चल सका। इससे परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed