मऊआइमा थाना क्षेत्र के लोकापुर विशानी गांव में तीन लोगों की हत्या के दूसरे दिन गांव में सन्नाटा दिखा। घर के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती रही। परिजनों में चीख पुकार मची रही। परिवार के तीन लोगों (पिता-पुत्री और नातिन) की हत्या से गांव का हर कोई स्तब्ध दिखा। परिवार में भूमि बंटवारे को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था, लेकिन इसका अंजाम तीन लोगों की मौत तक पहुंचेगा इसका अंदाजा किसी को नहीं था।
10 बिस्वा जमीन के लिए मुकेश सिंह पटेल ने ने पिता, बहन और भांजी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों शवों को एक कुएं में फेंक दिया और ऊपर से पुआल डाल दिया। सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा हुआ था। राम सिंह पटेल (55) के दो बेटे और तीन बेटियां है। हत्यारोपी बड़ा बेटा मुकेश कुमार अपने परिवार के साथ अलग रहता है। छोटा बेटा मुकुंद (24), बेटी साधना और बड़ी बेटी किरण की लड़की आस्था (14) साथ रहते थे। घर में काफी दिनों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मुकेश की हरकतों से नाखुश राम सिंह ने मकान और जमीन छोटे बेटे मुकुंद के नाम लिख दी थी।
2 of 6
मऊआइमा के लोकापुर विशानी गांव में ट्रिपल मर्डर के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
शुुक्रवार की रात मुकुंद घर पहुंचा तो ताला बंद था। शनिवार को वह मुकेश के पास पहुंचा और पूछताछ करने लगा तो दोनों में विवाद हो गया। इस पर मुकेश ने तमंचे से गोली चला दी। हालांकि, मुकुंद बाल-बाल बच गया। इसके बाद वह मऊआइमा थाने पहुंचा और बड़े भाई पर आशंका जाहिर करते हुए पिता, बहन और भांजी की गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार पटेल को जिला न्यायालय के पास से पकड़ा तो घटना सामने आई। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
3 of 6
मऊआइमा के लोकापुर विशानी गांव में ट्रिपल मर्डर के बाद बिलखतीं राम सिंह की बेटियां।
- फोटो : अमर उजाला।
आरोपी मुकेश सिंह पटेल को भेजा गया जेल
पुलिस की गिरफ्त में आए ट्रिपल मर्डर के आरोपी मुकेशसिंह पटेल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मुकेश के मकान के बगल स्थित मड़हे से पुलिस को तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
4 of 6
मऊआइमा में हत्यारोपी मुकेश के मकान के बगल मड़हे से बरामद हुआ तमंचा और कारतूस।
- फोटो : अमर उजाला।
घर बंद, परिवार के लोग लापता
घटना के बाद से मुकेश के घर का ताला बंद है। परिवार के लोग लापता हैं। मुकेश को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। परिवार के लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। राम सिंह के घर पर महिलाओं और ग्रामीणों की भीड़ है।
5 of 6
मऊआइमा के लोकापुर विशानी गांव में मृतक राम सिंह का मकान।
- फोटो : अमर उजाला।
पूरे इलाके में ट्रिपल मर्डर की चर्चा
घटना के बाद पूरे इलाके में सिर्फ ट्रिपल मर्डर की ही चर्चा है। गांव और आसपास के इलाके में लोग घटना को लेकर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस की गाड़ियां लगातार गांव में आ रही हैं।