फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tricolor waved in the city of tents

तंबुओं की नगरी में लहराया तिरंगा

Thu, 28 Jan 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Tricolor waved in the city of tents

वैदिक मंत्रों, श्रीमद्भागवत और मानस की गूंज से इतर संगम की रेती पर वंदेमातरम भी गूंजा। श्रद्धालुओं के साथ संतों आचार्यों ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया और देश की एकता, अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। वंदे मातरम, भारत माता, गंगा के जयकारे गूंजे।

विज्ञापन

अक्षयवट मार्ग स्थित गंगा सेना शिविर में गंगा सेना प्रमुख एवं योग गुरु स्वामी आनंद गिरि की अगुवाई में ध्वजारोहण हुआ। खाक चौक के महामंत्री सतुआबाबा संतोषदास, अखिल भारतीय दंडी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विमलदेव आश्रम, महापौर अभिलाषा गुप्ता, एडीएम सिटी गंगाराम गुप्ता, प्रभारी मेलाधिकारी हरिओम शर्मा आदि ने झंडारोहण किया।

विज्ञापन

बाघम्बरी मठ गद्दी आश्रम में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने ध्वजारोहण किया। वैदिक ऋचाओं के साथ जनगणमन अधिनायक से आश्रम परिसर गूंज उठा। इसी क्रम में मां कामाख्या देवी जन कल्याण सेवा संस्थान के शिविर में गुरु संकर्षण, दंडी प्रबंधन समिति के संरक्षक स्वामी महेशाश्रम के शिविर और काली सड़क स्थित प्रयागराज सेवा समिति मे्ं तीर्थराज पांडेय ने ध्वाजारोहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed