फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tricolor on the independence, dp of social media

Independence Day 2022 : आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगामय हुई डीपी, घरो, प्रतिष्ठानों पर लहरा रहा तिरंगा

Sun, 14 Aug 2022 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 07:06 PM IST
सार

डीपी में तिरंगा लगाकर लोग देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जहां अपने फेसबुक और ट्विटर की डीपी में तिरंगा लगाया है वहीं योगी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो को डीपी में लगाया है।

विज्ञापन
Tricolor on the independence, dp of social media
Prayagraj News : सेल्फी विद तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त से हर घर पर तिरंगा दिख रहा है। क्या मकान और क्या प्रतिष्ठान चारों तरफ तिरंगा ही दिख रहा है। सोशल मीडिया पर भी देशभक्ति का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। पीएम मोदी के द्वारा अपने फेसबुक और ट्विटर की डीपी में तिरंगा लगाने के बाद अब हर डीपी तिरंगा मय हो गया है। 

विज्ञापन



डीपी में तिरंगा लगाकर लोग देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जहां अपने फेसबुक और ट्विटर की डीपी में तिरंगा लगाया है वहीं योगी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो को डीपी में लगाया है। इसी तरह अन्य नेताओं और अघिकारियों ने अपनी डीपी में तिरंगा लगा दिया है।

विज्ञापन

Tricolor on the independence, dp of social media
Prayagraj News : सेल्फी विद तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला।

मकान और दुकान के अलावा वाहनों पर लगा तिरंगा

 

मकान और दुकानों के अलावा दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ साइकिल पर भी तिरंगा लगाकर लोग अपनी देशभक्ति जाहिर कर रहे हैं। प्रयागराज शहर के सिविल लाइन, दारागंज, कर्नलगंज, चौक, मम्फोर्डगंज, तेलियरगंज, कटरा, जानसेनगंज, जीरोरोड, कीडगंज, नैनी, झूंसी और फाफामऊ के अलावा कालिंदीपुरम, सुलेमसराय, धूमनगंज सहित आदि इलाकों के साथ शहर के कोने-कोने में मकानों पर झंडा लगाया गया है। जिधर नजर जा रही है तिरंगा ही नजर आ रहा है। किसी घर पर एक तो किसी घर पर बड़ी कई झंडे लगाकर पूरे मकान को तिरंगे से सजा दिया गया है। 

Tricolor on the independence, dp of social media
Prayagraj News : सेल्फी विद तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला।

शहर के सभी चौराहों को सजाया गया
शहर के सिविल लाइंस सहित सुभाष चौराहा, मेडिकल चौराहा, सिविल लाइन हनुमान मंदिर चौराहा, लोहिया चौराहा, बालसन चौराहा सहित यूनिवर्सिटी चौराहे सहित शहर के सभी चौराहों को तिरंगे की झालरों से सजाया गया है। हाईकोर्ट में भी विशेष सजावट की गई है और इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया है। हाईकोर्ट के सामने अंबेडकर चौराहा, इंदिरा गांधी चौराहा के साथ शास्त्री पुल को भी तिरंगे से सजाया गया है। नगर निगम भवन के साथ पीडीए के इंदिरा भवन और आयकर विभाग सहित रेलवे, यूपी बोर्ड, बेसिक शिक्षा परिषद, पीएचक्यू, राजस्व परिषद, एजी आफिस को तिरंगे से सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed