फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tricolor journey began promoting 70 projects

तिरंगा यात्रा से शुरू हुआ 70 योजनाओं का प्रचार

Wed, 17 Aug 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Aug 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tricolor journey began promoting 70 projects
भाजपा
इलाहाबाद। इलाहाबाद समेत पूरे यूपी में आजादी का सातवां दशक पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे से यात्रा को झंडी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दिखाई। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के जरिये यात्रा के माध्यम से भाजपा ने केंद्र सरकार की 70 योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया। इस दौरान यात्रा में शामिल भाजपाइयो ने मोदी सरकार की 70 उपलब्धियों का पर्चा भी लोगों को दिया।
विज्ञापन

 
सुभाष चौराहे पर तिरंगा यात्रा शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद ने कहा कि यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। यहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद केशव ने पीएम मोदी की शान में कसीदे पढ़े। कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हो सका उसे पीएम मोदी से दो साल में ही करके दिखा दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार पर  भी उन्होंने कटाक्ष किया।
विज्ञापन


 कहा कि मुलायम और अखिलेश की सरकार में कोई अंतर नहीं रहा। दोनों ही सरकारों में गुंडों का वर्चस्व हावी रहा। केशव ने सुभाष चंद्र बोस के नारे ‘तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा’ की तर्ज पर कहा कि ‘वर्ष 2017 में आप वोट दें और हम आपको सुशासन देंगे’। यात्रा संयोजक विजय मिश्र ने बताया कि नगर के सभी मंडलों से यात्रा 23 अगस्त तक निकलेगी। इस मौके पर डा. नरेंद्र सिंह गौर, डा. कमला सिंह, डा. एलएस ओझा, मुरारी लाल अग्रवाल, सुबोध सिंह, अनीता सचान, शशांक त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव, सुशील मिश्र, पदुम जायसवाल, हर्ष बाजपेयी, आशीष गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, गणेश केसरवानी, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed