फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trial of water tank-high court flyover trial dates fixed

पानी की टंकी-हाईकोर्ट फ्लाईओवर की ट्रायल टेस्टिंग की तिथियां तय

Mon, 12 Nov 2018 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Mon, 12 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
Trial of water tank-high court flyover trial dates fixed
flyover - फोटो : अमर उजाला
शहर को दो पुलों की सौगात चालू महीने के अंत तक मिल जाएगी। पानी की टंकी आरओबी और हाईकोर्ट फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर लिया गया है। रविवार को इस दोनों पुलों की ट्रायल टेस्टिंग की तिथियां तय कर ली गईं। पानी की टंकी आरओबी की ट्रायल टेस्टिंग 14 नवंबर को होगी।15 नवंबर से इस आरओबी को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसी तरह हाईकोर्ट फ्लाईओवर की ट्रायल टेस्टिंग 26 नवंबर को कराने का निर्णय लिया गया है। इसी के साथ कानपुर रोड पर तीन महीने से बंद यातायात को भी खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


पानी की टंकी के पास जीटी रोड स्थित खुसरोबाग-लूकरगंज मार्ग पर डबल लेन आरओबी का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस डबल लेन आरओबी पर 61 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि व्यय हुई है। सर्विस रोड का काम पूरा होने के बाद सेतु निर्माण निगम ने इस आरओबी पर टेस्टिंग ट्रायल 14 नवंबर को कराने का निर्णय किया है। 15 नवंबर की सुबह से इस आरओबी पर यातायात आरंभ करा दिया जाएगा। कौशांबी में सराय-अकील मार्ग पर मनौरी डबल लेन फ्लाईओवर पर भी यातायात इसी माह आरंभ हो जाएगा। इसी तरह हाईकोर्ट के पास करियप्पा द्वार से एकलव्य चौराहे तक जीटी रोड पर 90 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस फ्लाईओवर पर ट्रायल टेस्टिंग  26 नवंबर को होगी। उसी दिन से इस पर यातायात भी आरंभ करा दिया जाएगा, लेकिन अफसरों का कहना है कि टेस्टिंग के बाद 30 नवंबर से हाईकोर्ट फ्लाईओवर पर हर हाल में यातायात आरंभ करा दिया जाएगा। लाउदर रोड पर रामबाग रेलवे स्टेशन के पास प्रयागराज-वाराणसी रेल खंड पर डबल लेन आरओबी के अलावा प्रयाग-फाफामऊ रेलवे स्टेशन के बीच एमएनआईटी के पास पूरे गड़ेरिया-गोविंदपुर मार्ग स्थित डबल लेन आरओबी,नैनी रेलवे स्टेशन के निकट निर्माणाधीन दो फ्लाईओवरों के अलावा प्रयागराज-जौनपुर-गोरखपुर मार्ग पर फूलपुर रेलवे स्टेशन के डबल लेन आरओबी, ससुर खदेरी नदी पर धूमनगंज-पीपलगांव-असरावल मार्ग के बीच पुल पर यातायात अगले माह शुरू होने की उम्मीद है। कुंभ के तहत सात आरओबी और दो फ्लाईओवर के अलावा ससुर खदेरी नदी पर एक पुल का निर्माण अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट के निकट कुंभ के तहत निर्माणाधीन बेगम बाजार- भगवतपुर मार्ग डबल लेन आरओबी को पक्की दीवार बनाकर बंद करा दिया गया है। सुरक्षा कारणों से वायु सेना की आपत्ति के बाद 37 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस आरओबी के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सेतु निगम ने इस आरओबी के दोनों किनारों पर दीवार खड़ी करा दी है, ताकि कोई पैदल या वाहन लेकर उस पर न जाने पाए।


पानी की टंकी आरओबी और हाईकोर्ट फ्लाईओवर की ट्रायल टेस्टिंग की तिथियां तय हो गई हैं। दोनों पुलों को इस माह के अंत तक खोल दिया जाएगा। कानपुर मार्ग पर लिए गए क्लोजर को 26 नवंबर को खोलने का निर्णय लिया गया है। सतीश कुमार- मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed