{"_id":"69e29ff36ee7dad0b601089f","slug":"transformer-catches-fire-people-narrowly-escape-allahabad-news-c-407-1-nan1005-13809-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग
Sat, 18 Apr 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
कौंधियारा बाजार में बीती रात करीब एक बजे अचानक ट्रांसफाॅर्मर में भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफाॅर्मर से पहले तेज चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदार और घरों में रहने वाले लोग घबरा गए और तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह आसपास की दुकानों और मकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल कौंधियारा पावर हाउस को सूचना दी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे आग के फैलने का खतरा कम हो गया। इसके बाद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाल्टी, पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में बिजली व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि ट्रांसफाॅर्मर और अन्य उपकरणों की नियमित जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने बाजार क्षेत्र में अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था करने की भी मांग की है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे कुछ जिम्मेदार लोगों ने स्थिति का जायजा लिया और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।