{"_id":"671059c22a19f519fd088896","slug":"trains-will-operate-with-the-help-of-red-and-green-flags-for-five-days-allahabad-news-c-3-1-ald1024-479375-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पांच दिन लाल और हरी झंडी के सहारे होगा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पांच दिन लाल और हरी झंडी के सहारे होगा ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
रामबाग से प्रयागराज जंक्शन तक ट्रेनों का संचालन अगले पांच दिन सिग्नल की बजाय लाल एवं हरी झंडी के सहारे होगा। 17 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। यहां दिन में झंडी तो रात के समय पीली लाइट के जरिए ट्रेनों का संचालन होगा। इस दौरान ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 15 किमी प्रतिघंटा रहेगी।
रामबाग से प्रयागराज जंक्शन तक दोहरीकरण का कार्य होने के बाद अब वहां नॉन इंटरलॉकिंग की जा रही है। इसका मुख्य कार्य 17 अक्तूबर से शुरू होगा। इसी वजह से सिग्नल कार्य नहीं करेंगे। ट्रेनों का आगमन -प्रस्थान हरी एवं लाल झंडी के सहारे ही होगा।
वहीं दूसरी ओर प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पतिवार को प्रयागराज की जगह खजुराहो से होगा। 17 से 20 अक्तूबर की अवधि में प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस खजुराहाे से डाॅ. अंबेडकरनगर तक ही संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन खजुराहो से प्रयागराज के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रामबाग स्टेशन पर पुरानी ईंट से ही बना रहे शौचालय
रामबाग स्टेशन पर पिछले दिनों बारिश के दौरान मलाकराज साइड में दीवार ढहने के बाद वहां रेलवे नई दीवार तैयार कर रहा है। प्लेटफार्म पर एक शौचालय का निर्माण चल रहा है। बताया जा रहा है कि शौचालय निर्माण में पुरानी ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। चर्चा इस बात की है कि जो दीवार बारिश में ढह गई थी उसी दीवार की ईंट का प्रयोग शौचालय निर्माण में हो रहा है। पीआरओ अशोक कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस बारे में वह जानकारी लेंगे।