{"_id":"584db01a4f1c1b4b612c3769","slug":"trains-were-crawling-in-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में रेंग रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में रेंग रहीं ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 12 Dec 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम की मार और कोहरे का कहर ट्रेनों के संचालन पर भारी पड़ रहा है। धुंध के कारण ट्रेनें रेंग रही हैं। प्रयागराज जैसी वीआईपी ट्रेन रविवार रात छूटने के समय रात साढ़े नौ बजे जंक्शन पहुंची। महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। रेलवे ने देरी से चल रही संगम और शिवगंगा एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोहरे की वजह से रविवार को प्रयागराज एक्सप्रेस जहां 14.40 घंटे की देरी से इलाहाबाद पहुंची वहीं मेरठ/देहरादून जाने वाली 14163 संगम एक्सप्रेस, 12311 कालका मेल, 12559 शिवगंगा, 12427 रीवा सुपरफास्ट,14006 लिच्छवी एक्सप्रेस, 12428 डाउन रीवा, 22405 भागलपुर गरीबरथ और 22441/22442 कानपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रही। एक साथ नौ ट्रेनों के निरस्त हो जाने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। जंक्शन से जिन लोगों का संगम और शिवगंगा एक्सप्रेस में रिजर्वेशन था उसमें से ज्यादातर यात्री रविवार को इलाहाबाद स्टेशन भी पहुंच गए थे। दरअसल दोपहर तक दोनों ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी नहीं थी, लेकिन शाम होते-होते दोनों ट्रेनों का निरस्त करने की घोषणा की गई। इस दौरान जंक्शन पहुंचे यात्रियों की रेलकर्मियों से नोंकझोक भी हुई।
कोहरे की वजह से रविवार को दिल्ली रूट की 36 से ज्यादा ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। बहुत सी ट्रेनें ऐसी रही जो एक-एक दिन की देरी से इलाहाबाद पहुुंची। इसमें मुख्य रूप से डाउन तूफान, डाउन हावड़ा राजधानी, अप पूर्वा एक्सप्रेस, डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, अप रीवा एक्सप्रेस, अप शिवगंगा एक्सप्रेस, डाउन गरीबरथ एक्सप्रेस शामिल रही। उधर मेरठ से इलाहाबाद आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी रविवार की शाम 5.40 की बजाय रात नौ बजे इलाहाबाद से रवाना की जा सकी। इसी तरह हरिद्वार से इलाहाबाद आने वाली 14116 हरिद्वार एक्सप्रेस जिसे शनिवार की सुबह 6.35 बजे इलाहाबाद पहुंचना था वह रविवार की सुबह 8.45 बजे यहां पहुंच सकी।