{"_id":"58fd11e04f1c1bae7e8b48e1","slug":"train-root-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-हावड़ा रूट पर 200 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-हावड़ा रूट पर 200 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 24 Apr 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा से हजरत निजामुद्दीन के बीच 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गतिमान एक्सप्रेस चलाने के बाद रेलवे ने अब दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-गया-हावड़ा रूट पर 200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की योजना है। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रेलवे बोर्ड द्वारा इस रेलखंड को उच्चीकृत करने के लिए 7500 करोड़ रुपये की धनराशि अभी हाल ही में स्वीकृत की गई है। इस प्रोजेक्ट के कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद को सौंपी गई है।
पिछले साल ही एनसीआर को देश की सबसे तेज गति वाली ट्रेन गतिमान मिली। अब इसके बाद रेलवे ने दिल्ली-हावड़ा रूट पर भी सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी की है। इसके लिए अब इस रूट को मॉडिफाई किया जाना है। यहां ट्रैक को भी इस लायक बनाया जाएगा, ताकि उसमें 200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन चल सके। ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) भी संबंधित रूट की अपग्रेड होगी। रेलवे की तैयारी है कि पहले चरण में जिन ट्रेनों में एलएचबी कोच है उन्हें 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाया जाए।
इस रूट पर अभी प्रयागराज एक्सप्रेस, महाबोधि, पूर्वा, पुरुषोत्तम, स्वतंत्रता सेनानी, शिवगंगा आदि ट्रेनें ही है, जिसमें एलएचबी कोच लगे हुए हैं। यहां रेेल कोच फैक्ट्री कपूरथला द्वारा जैसे-जैसे एलएचबी कोच की उपलब्ध कराए जाएंगे, वैसे-वैसे इस रूट पर चलने वाली हर एक ट्रेन को उससे लैस किया जाता रहेगा। रेलवे बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी एनसीआर के इलाहाबाद मंडल को दी है। इसके लिए बोर्ड ने कुल 7500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए है। डीआरएम इलाहाबाद एसके पंकज ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
‘यह कार्य पूरा होने में दो से तीन साल का वक्त लग सकता है। कार्य पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनें 200 किमी प्रतिघंटे तक की रफ्तार से दौड़ सकेंगी।’
- एसके पंकज, डीआरएम, इलाहाबाद।