फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   traffic singnal

जल्द 15 चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिगनल

Sat, 06 Dec 2014 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
traffic singnal
इलाहाबाद। शहर के विभिन्न हिस्सों में 15 चौराहों पर ट्रैफिक सिगनल जल्द लगेगा। ऑटोमेटिक सिगनल के साथ इन चौराहों पर सीसी टीवी कैमरे भी लगेंगे। सोलर सिस्टम लगाने के साथ पुलिस बूथ भी बनेगा। शुक्रवार को नगर आयुक्त आरपी सिंह ने इस संबंध में एसपी ट्रैफिक राजकमल यादव के साथ बैठक की। इसमें निगम के अन्य अफसर भी शामिल हुए। इस दौरान एजेंसी ने एमडी ने कई समस्याएं भी बताईं।
विज्ञापन


शहर के चौराहों पर ट्रैफिक सिगनल लगाने की जिम्मेदारी नगर निगम ने ट्रैफिक मीडिया नाम की एजेंसी को दी है। एजेंसी ने पूर्व में धोबीघाट, महाराणा प्रताप चौराहा, हार्टस्टफ चौराहा, सुभाष चौराहा, बस अड्डा चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा सहित नौ चौराहों पर ट्रैफिक सिगनल लगवाएं हैं। शनिवार को हुई बैठक में एजेंसी को 15 और चौराहों पर ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिगनल लगाने की जिम्मेदारी दी गई। इसके तहत सिविल लाइंस क्षेत्र में जीटी रोड पर बजाज ऑटो सेंटर चौराहा, फायर बिग्रेड स्टेशन चौराहा, मिश्र भवन चौराहा, लोक सेवा आयोग चौराहा, हिन्दू हॉस्टल चौराहा, हाईकोर्ट पानी टंकी चौराहा  पर सिगनल लगेंगे। इसी तरह स्टेनली रोड पर ट्रैफिक पुलिस लाइन चौराहा एवं एमएनएनआईटी चौराहा, कचहरी चौराहा, जानसेनगंज चौराहा, बागंड़ धर्मशाला चौराहा, फोर्ट रोड चौराहा, हर्षवर्धन चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा एवं नैनी स्थित लेप्रोसी मिशन चौराहा पर सिगनल लगेंगे।
विज्ञापन


नगर आयुक्त एवं एसपी ट्रैफिक ने एजेंसी से जिन नौ चौराहों पर सिगनल काम कर रहे हैं, वहां सीसी कैमरे लगाने को कहा। ट्रैफिक सिगनल के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी एजेंसी की है। इसके लिए उसे सिगनल और ट्रैफिक बूथ पर विज्ञापन बोर्ड लगाने की अनुमति है, ताकि उससे होने वाली आय से सिगनल का मेंटेनेंस हो सके। बैठक में एजेंसी के एमडी मयंक श्याम ने बताया कि कई बार बोर्ड पर छात्रनेता, राजनीतिक दलों के लोग अपने विज्ञापन लगवा देते हैं। नगर आयुक्त ने इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। एजेंसी को सिगनल लगाने काम तीन माह में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में अपर नगर आयुक्त वंदना त्रिपाठी, मुख्य अभियंता लोकेश जैन, विज्ञापन प्रभारी पीके मिश्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के नौ चौराहों पर ट्रैफिक सिगनल नहीं लग सकेंगे। इनमें से ज्यादातर चौराहे पटरी पार पुराने शहर में हैं। शुक्रवार को बैठक में चर्चा के दौरान ट्रैफिक मीडिया एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि कोठापार्चा, खुल्दाबाद, लोकनाथ, अतरसुइया, नखास कोहना आदि चौराहों की सड़कें काफी संकरी हैं। यह इलाके व्यस्त बाजार और घनी आबादी वाले हैं। यहां सिगनल लगाने का कोई फायदा भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed