{"_id":"61df24dcc44c0e2e7974f2e9","slug":"traffic-diversion-ban-on-entry-of-heavy-vehicles-on-makar-sankranti","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक डायवर्जन : मकर संक्रांति पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी, आज रात से लागू होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक डायवर्जन : मकर संक्रांति पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी, आज रात से लागू होगी व्यवस्था
Thu, 13 Jan 2022 12:28 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:28 AM IST
सार
रीवा मार्ग से प्रयागराज आने वाले व्यावसायिक वाहनों को घूरपुर, मिर्जापुर मार्ग से प्रयागराज जाने वाली गाड़ियों को रामपुर तिराहा, वाराणसी से प्रयागराज आने वाली गाड़ियों को हबूसा तिराहे से रोका जाएगा।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर संक्रांति पर शहर में बड़े वाहनों की प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। भारी व्यवसायिक वाहनों को 13 जनवरी की रात एक बजे से 15 जनवरी तक प्रवेश नहीं मिलेगा। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक बमरौली पुलिस चौकी, सहसों चौराहा, हबूसा मोड़, सोरांव बाईपास, नवाबगंज बाईपास, फाफामऊ, टीपी नगर तिराहा, रामपुर चौराहा और घूरपुर थाने के पास से डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन
रीवा मार्ग से प्रयागराज आने वाले व्यावसायिक वाहनों को घूरपुर, मिर्जापुर मार्ग से प्रयागराज जाने वाली गाड़ियों को रामपुर तिराहा, वाराणसी से प्रयागराज आने वाली गाड़ियों को हबूसा तिराहे से रोका जाएगा। जौनपुर से प्रयागराज जाने वाली गाड़ियों को सोरांव बाईपास पर रोक दिया जाएगा। प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को नवाबगंज बाईपास पर और लखनऊ से आने वाले वाहनों को नवाबगंज बाईपास पर रोका जाएगा।
विज्ञापन