फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traders protested against the market fee by burning the effigy

पुतला दहन कर व्यापारियों ने मंडी शुल्क का किया विरोध

Wed, 05 Jan 2022 10:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Traders protested against the market fee by burning the effigy
पुतला दहन कर व्यापारियों ने मंडी शुल्क का किया विरोध
विज्ञापन

प्रयागराज। मंडी शुल्क के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान में कई व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने बुधवार को मुट्टीगंज में प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने नारेबाजी एवं प्रदर्शन कर मंडी शुल्क का पुतला फूंका। व्यापारियों ने सरकार से मंडी शुल्क वापस लेने की मांग की।
मुट्टीगंज में प्रयागराज जिला महानगर उद्योग व्यापार मंडल, इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल, प्रयाग किराना एसोसिएशन आदि संगठन से जुड़े पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने कहा कि कृषि कानून वापस होने के बाद सरकार ने व्यापारियों के ऊपर मंडी शुल्क फिर से लागू कर दिया है। इसे किसी भी कीमत पर व्यापारी स्वीकार नहीं करेंगे। गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी ने कहा कि सरकार इस कानून को वापस ले। इसके लागू हो जाने के बाद से अफसरशाही और भ्रष्टाचार शुरू हो गया।
विज्ञापन

प्रयाग किराना एसो. के अध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल ने कहा कि कोरोना की वजह से व्यापार पहले से ही चौपट है। अब व्यापारियों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों की एक बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि कई संगठन सात जनवरी को बंदी कर विरोध जताएं। प्रदर्शन और बैठक में राजकुमार केसरवानी, प्रशांत पांडेय, राजीव तिवारी, राजकुमार सभानी, आलोक केसरवानी, नमन जोत सिंह, सुमित सिंह बागी, राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, अनूप वर्मा, मनीष कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed