Prayagraj : गीतकार मनोज मुंतशिर के खिलाफ व्यापारियों का फूटा गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग
मनोज मुंतशिर ने वैश्य उपवर्ग के जायसवाल व कसेरा समाज के इष्टदेव भगवान सहस्त्रबाहु जी महाराज के ऊपर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गीतकार मनोज मुंतशिर पर कथित तौर पर वैश्य समाज के आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में व्यापारियों ने गहरा आक्रोश जताया है। व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए मनोज मुंतशिर को गिरफ्तार करने की मांग की है। कहा कि गीतकार का यह कृत्य अक्ष्य है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी ने कवि मनोज मुंतशिर के लेख पर आपत्ति जताते हुए कहा की भोपाल के एक समाचार पत्र में मनोज मुंतशिर द्वारा वैश्य उपवर्ग के जायसवाल व कसेरा समाज के इष्टदेव भगवान सहस्त्रबाहु जी महाराज के ऊपर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसका जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उनकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि इस कृत्य से हमारे आराध्य देव का अपमान हुआ है, जिसको कि हम किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मंडल प्रभारी राजकुमार केसरवानी ने कहा कि वैश्य समाज के आराध्य देव के ऊपर जो टिप्पणी की गई है उससे उनके मानने वाले लोगों में रोष व्याप्त है, इसके लिए प्रशासन को मनोज मुंतशिर के ऊपर एफआईआर दर्ज करना चाहिए। नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता/प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लालू मित्तल ने कहा कि मनोज मुंतशिर ने 24 जुलाई को भोपाल में एक समाचार पत्र में भगवान सहस्त्रबाहु के बारे में कथित तौर पर बहुत ही बेहूदा और आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसके विरोध में जल्द ही समाज का एक प्रतिनिधी मंडल पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।