फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Total five accused in firing case, four brothers jailed

Prayagraj News: फायरिंग मामले में कुल पांच आरोपी, चार भाइयों को जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Total five accused in firing case, four brothers jailed
सलोरी में एक दिन पहले हुई घटना में चार भाइयों समेत कुछ पांच आरोपी शामिल थे। इनमें से चार रविवार को जेल भेज दिए गए। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, वादी ने फायरिंग के साथ ही बम से हमले का आरोप भी तहरीर में लगाया है।
विज्ञापन

घटना के बाद जय सिंह सोनकर व उसके भाई अर्जुन सोनकर को हिरासत में लिया गया था। साथ ही उनसे घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल भी बरामद की गई थी। जांच व वादी से पूछताछ में तीन अन्य नाम भी सामने आए। इसके आधार पर कुल पांच पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें मुख्य आरोपी जय सिंह के दो अन्य भाई बलवंत व आनंद सोनकर भी शामिल हैं। उन्हें भी देर रात हिरासत में ले लिया गया। रविवार को चारों को गिरफ्तार कर कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया। एसीपी राजीव यादव ने बताया कि एक आरोपी संदीप शुक्ला उर्फ बब्बन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


फायरिंग संग बम से भी हमले का लगाया आरोप
उधर वादी पंकज सोनकर ने फायरिंग संग बम से हमले का भी आरोप लगाया है। पुराना बैरहना का मूल निवासी व वर्तमान में अंबेडकर छात्रावास निवासी वादी का आरोप है कि शनिवार शाम 6.30 बजे वह हाॅस्टल आकर ड्रेस बदल रहा था। तभी जय सिंह सोनकर ने आवाज देकर बुलाया। बाहर निकलते ही देखा कि आरोपी तमंचा, राइफल व बम लिए हुए थे। उसे देखते ही अर्जुन, आनंद व बलवंत ने जान से मारने को ललकारा। इसके बाद बम से हमला किया। जान बचाने के लिए चौकी की तरफ भागने पर राइफल से फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed