{"_id":"57ae3d094f1c1b7102ee6352","slug":"torrential-rain-waterlogging-everywhere-in-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से शहर में हर तरफ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से शहर में हर तरफ जलभराव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 13 Aug 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
भारी बारिश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह और उसके बाद शाम हुई झमाझम बारिश में शहर के ज्यादातर इलाकों में सड़क, गलियां भर गईं। पॉश इलाकों से लेकर पुराने मोहल्लों में हर तरफ जलभराव ने शहरियों के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर दी है। नाले-नालियां जाम होने से स्थिति और बदतर हो गई। अल्लापुर, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, अलोपीबाग, सोहबतियाबाग में स्थिति बेहद खराब है। कोठापार्चा, नखास कोहना, मुट्ठीगंज, करेली में भी जलभराव से लोग परेशान रहे। सिविल लाइंस की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। शहर के तमाम इलाकों में हुए जलभराव से लोगों को खासी परेशानी हुई। पुराने शहर के तमाम इलाकों में हुए जलभराव को लेकर लोगों ने कोठापार्चा में भीगते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। शहर के तमाम इलाकों में जलभराव को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम कई स्थानों पर बचाव के लिए गई।
बारिश की वजह से पुराने शहर के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। निरंजन पुल के नीचे आज चार से पांच फीट तक पानी भर गया। इससे यहां काफी देर तक दोनों ओर से वाहनों का संचालन ठप हो गया। वहीं पुराने शहर में नाला जाम होने और बारिश के पानी से पुराने शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। इसकी वजह से लीडर रोड, काटजू रोड भी नहीं बची। लीडर रोड पर इलाहाबाद जंक्शन के सामने से लेकर पुष्पराज सिनेमा तक, काटजू रोड पर स्टेशन के सामने से मस्जिद तक, शाहगंज थाने से आंख के अस्पताल तक सड़क पानी में डूब गई।
लूकरगंज में अग्रसेन इंटर कालेज के सामने और आसपास भारी जलभराव हो गया। बाई का बाग स्थित बंगाली टोला, रामबाग सुंदरम टावर चौराहा, कीडगंज स्थित त्रिवेणी रोड के साथ मुट्ठीगंज, मीरापुर, करेली, नूरुल्ला रोड के अलावा ममफोर्डगंज, तेलियरगंज आदि इलाकों में जगह-जगह जबरदस्त जलभराव हुआ। साउथ मलाका के आजाद नगर मोहल्ले में भी नाला ओवर फ्लो होकर सड़क पर ही बहने लगा। यहां कई लोगों के घर में नाले का पानी भी घुस गया। अटाला में भी बारिश हो जाने से भारी जलभराव हो गया। नूर उल्लाह रोड पर भी पानी की निकासी न होने की वजह से काफी देर तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन
लगातार झमाझम बारिश के कारण अल्लापुर में तकरीबन सभी सड़कें, गलियां और पार्क पानी से लबालब हो गए। यहां कैलाशपुरी में छह फीट तक पानी भर गया। भैंसा पांडे नाले के पास भी चार फीट तक पानी काफी देर तक भरा रहा। इसके अलावा बाघम्बरी रोड, बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम, मटियारा रोड, डंडिया, तिलक नगर, शिवनगर, किदवई नगर की सड़कों पर तकरीबन दो-दो फीट पानी भर गया। टैगोर टाउन में कर्नलगंज इंटर कॉलेज के पीछे डॉ.सूर मार्ग सहित अन्य सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया।
एलआईसी कॉलोनी को जाने वाली सड़क, एलआईसी कॉलोनी, फतेहपुर बिछुआ, हाशिमपुर रोड पर भी तकरीबन सभी घरों के निचले हिस्से में एक से दो फीट तक पानी भर गया। इसी तरह सिविल लाइंस क्षेत्र बस स्टेशन के पीछे नवाब युसूफ रोड, कूपर रोड आदि सड़कों पर पानी भरा रहा। बारिश में हॉट स्टफ चौराहा पर घुटने तक पानी भर गया। एलगिन रोड, स्ट्रैची रोड, ताशकंद मार्ग, एसपी मार्ग, एमजी मार्ग, पत्रिका मार्ग, कानपुर रोड पर जगह-जगह पानी भरा रहा।
बारिश के पानी से जगह-जगह हुए जलभराव की वजह से कोठापार्चा, रामभवन, बहादुरगंज, मुट्ठीगंज के व्यापारियों को खासा नुकसान हुआ। इस दौरान कई दुकानों एवं गोदामों में रखा व्यापारियों का काफी सामान खराब हो गया। इससे नाराज होकर व्यापारी परिवर्तन संस्था के बैनर तले कोठापार्चा में एकत्र हो गए। यहां नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में मोनू गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, विनय मिश्र, पिंटू यादव, नरोत्तम केसरवानी, अशोक केसरवानी, मुन्ना विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने शुक्रवार को बारिश बाद बख्शी बांध स्थित पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां एक पंप खराब पाए जाने पर उन्होंने अधिशाषी अभियंता को फटकार लगाई और उसे 24 घंटे में ठीक करने का निर्देश दिया। हालांकि स्थानीय पार्षद विनय मिश्र की माने तो बख्शी बांध में एक नहीं बल्कि तीन पंप खराब थे। उधर डीएम ने जल निगम, नगर निगम तथा बाढ़ खंड के अभियंताओं को शहर के अंदर हुए जलभराव को छोटे-छोटे पंपों द्वारा तत्काल निकालने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ क्षेत्रों में अपर नगर मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया।