फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Topper and 165.94 in the short gap

टॉपर और सबसे कम में 165.94 का अंतर

Wed, 21 Oct 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 21 Oct 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Topper and 165.94 in the short gap
इलाहाबाद (ब्यूरो)। लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2014 की मार्कशीट और कटऑफ जारी कर दी है। टॉपर तथा चयनितों की सूची में सबसे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी के बीच 165.94 अंक का अंतर है। टॉपर विवेक कुमार को 1204.38 अंक मिले हैं। वहीं सामान्य वर्ग के चयनितों की सूची में सबसे कम अंक पाकर कृषि सेवा के लिए चयनित अभ्यर्थी को 1038.44 अंक मिले हैं। हालांकि अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों की सूची में 975.10 अंक न्यूनतम है। मुख्य परीक्षा में सामान्य का कटऑफ 951.19, अनुसूचित जाति का 884.51,अनुसूचित जनजाति का 822.04 तथा ओबीसी का 937.32 अंक है।
विज्ञापन


आयोग ने पीसीएस-2014 में 589 पदों के लिए 11 अगस्त को फाइनल रिजल्ट घोषित किया था। अब कटऑफ तथा मार्कशीट जारी कर दी है। प्रथम तीन पदों का कटऑफ देखें तो एसडीएम के 48 पदों के लिए अधिकतम प्रथम और आखिरी स्थान पर रहने वाले अभ्यर्थी के बीच 39.22 अंक का अंतर है। टॉपर को 1204.38 तथा आखिरी स्थान पर रहे अभ्यर्थी को 1165.16 अंक मिले हैं। इसी तरह से डिप्टी एसपी की मेरिट अधिकतम 1161.23 तथा न्यूनतम 1131.75 है। डिप्टी एसपी के 92 पद हैं। असिस्टेंट कमिश्नर की मेरिट 1156.34 से 1130.99 है। यानी, असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयनित कई अभ्यर्थियों ने मेरिट में होने के बावजूद डिप्टी एसपी का ऑप्शन नहीं भरा था।
विज्ञापन


प्रतियोगियों के अनुसार टॉपर विवेक को एक पेपर में छोड़ अन्य में स्केलिंग का भी लाभ मिला है। अवनीश पांडेय के अनुसार विवेक को हिन्दी में 108 तथा निबंध में 96 अंक मिले हैं। सामान्य अध्ययन के प्रथम और द्वितीय पेपर में क्रमश: 112 एवं 162 अंक मिले हैं। वैकल्पिक विषय भूगोल के पहले पेपर में वास्तविक अंक 127 हैं, जो स्केलिंग के बाद 141.99 तथा द्वितीय प्रश्नपत्र में 121 से 145.09 हो गए। समाज कार्य के पहले पेपर में 147 से 153.74 अंक हो गए लेकिन द्वितीय पेपर में वास्तविक रूप से 152 अंक मिले हैं, जो घटकर 146.56 हो गए। इस तरह से टॉपर को मुख्य परीक्षा में 1500 में से 1065.38 अंक मिले हैं, जो 71 फीसदी से अधिक है। साक्षात्कार में 139 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed