फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   tomarrow maghi punrima

माघी पूर्णिमा स्नान कल

Sat, 08 Feb 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
tomarrow maghi punrima
tomarrow maghi punrima - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। माघ मेले के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर स्नान नौ फरवरी यानी रविवार को होगा, लेकिन पुण्य की डुबकी शनिवार से ही लगने लगेगी। ऐसे में स्नान दान करने से समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। इस स्नान पर्व पर यज्ञोपवीत, मुंडन, विद्यारंभ संस्कार भी कराए जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार माघी पूर्णिमा रविवार को पड़ रही है। ऐसे में मकर राशि में सूर्य का प्रभाव अधिक रहेगा। माघी पूर्णिमा स्नान के साथ ही कल्पवासी शिविरों से विदा हो जाएंगे। मेला प्रशासन ने शुक्रवार को स्नान पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

इस साल माघ पूर्णिमा नौ फरवरी को है, लेकिन यह तिथि शनिवार की शाम 4:03 बजे ही लग जाएगी। नौ फरवरी की दोपहर 1 04 बजे तक माघी पूर्णिमा रहेगी। इस दौरान स्नान, दान और सूर्यदेव की उपासना फलदायी होगी। ज्योतिषाचार्य ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा पर संगम पर स्नान, दान और आहुतियों से हर कामनाओं की पूर्ति हो सकती है। माघी पूर्णिमा पर कल्पवासी ब्रह्म मुहूर्त में संगम में डुबकी लगाकर गंगा की आरती करेंगे। फिर शिविरों में हवन और पूजा की जाएगी। संतों-भक्तों को भोजन कराया जाएगा। तीर्थराज प्रयाग में कल्पवास और इससे जुड़े अनुष्ठानों का का यह आखिरी दिन भी होगा। मान्यता है कि इस दिन स्नान और दान करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन

20 घाटों पर होगा स्नान, तैयारियां पूरी
प्रयागराज। माघी पूर्णिमा पर रविवार को संगम में स्नान के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार भी आठ किलोमीटर क्षेत्र में 20 से अधिक घाटों पर स्नान की व्यवस्था की जा रही है। संगम नोज समेत अन्य घाटों की मरम्मत के अलावा सर्क्युलेटिंग एरिया को सुदृढ़ बनाने और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। पांटून पुलों और चकर्ड प्लेट मार्गों की मरम्मत के साथ ही बिजली, पानी और सफाई के इंतजामों पर फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं। मेलाधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि माघी पूर्णिमा स्नान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों की सफाई के साथ ही पार्किंग और प्रकाश की सुविधाओं की दुरुस्त कराने के साथ ही स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed