फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Toilets or DJ-Dholtasha Party Store

शौचालय या डीजे-ढोलताशा पार्टी का स्टोर

Mon, 25 Dec 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 25 Dec 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Toilets or DJ-Dholtasha Party Store
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर से नैनी जाएं तो सुलभ शौचालय खोजते रह जाएंगे। शौचालयों पर केयर टेकरों की शहर पर सफाई कर्मियों का कब्जा है। शौचालयों के भीतर परिवार रह रहे हैं। कहीं डीजे के उपकरण रखे मिलेंगे तो कहीं ढोल ताशा पार्टी का सामान और ढोल मिलेगा। गंदगी ऐसी कि कोई उधर जाना ही नहीं चाहेगा। रविवार को नैनी इलाके में सफाई कार्यों की जांच के दौरान यह सच सामने आया। अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास ने आरोपी सफाई कर्मी की संविदा समाप्त कर एफआईआर कराने का निर्देश दिया है। केयर टेकर समेत पांच निगम कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति और जोनल अधिकारी को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त ऋतु निरीक्षण पर पहुंची तो जेल के सामने सुलभ कांप्लेक्स के बाहर जूस, फल, चाय-नाश्ते की दुकानें सजी मिलीं। अगल बगल गंदगी पसरी थी। कॉटन मिल तिराहे के पास स्थित शौचालय के बाहर तहलका पंजाबी भांगड़ा ढोल ताशा पार्टी का बोर्ड लगा था। संविदा सफाई कर्मी ने शौचालय पाट कर स्थान को रिहायशी बना लिया था। एक  जगह डीजे के उपकरण मिले तो दूसरी जगह 8 ढोल और तमाम गृहस्थी का सामान। मौके  पर बत्तख, मुर्गी पालन भी किया जा रहा था।  शौचालयों का यह हाल देख अपर नगर आयुक्त भौचक रह गईं। वहीं शंकर ढाल स्थित सुलभ शौचालय में गंदगी पसरी थी। एक कमरे में डीजे के एम्पलीफायर आदि उपकरण रखे मिले। स्टेशन रोड के सुलभ शौचालय में गंदगी पसरी थी। यूरिनल टूटे मिले।
विज्ञापन


सुलभ शौचालयों का यह हाल देख अपर आयुक्त ने मौके पर ही जोनल अधिकारी नीरज सिंह और केयर टेकर को तलब किया। उनके साथ गए पर्यावरण अभियंता राजीव राठी और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीके सिंह को निर्देश दिया कि सभी शौचालयों को कब्जा मुक्त करा सफाई और मरम्मत कार्य कराया जाए। वहां मिले उपकरण आदि सामान जब्त करा स्टोर में जमा कराने के निर्देश दिए। जोनल अधिकारी से कब्जा करने वाले सफाई कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विभागीय कार्रवाई की जाए। बाद में पता चला कि आरोपी सफाई कर्मी है तो उसकी संविदा समाप्त कर पुलिस अभिरक्षा में देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने दोनों शौचालयों के केयर टेकर और कब्जेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। अपर नगर आयुक्त ने जोनल अफसर-5 नीरज सिंह को चेतावनी निर्गत करने तथा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक फूलचंद्र पटेल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति की है। नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त ने कॉटन मिल तिराहा स्थित सुलभ शौचालय के बाहर तहलका पंजाबी भांगड़ा ढोल ताशा पार्टी का बोर्ड लगा देख दरवाजा खटखटाया तो काफी देर बाद एक महिला ने दरवाजा खोला। भीतर जाकर देखा तो एक कमरे में रसोई बनी थी, दूसरे में गृहस्थी का सामान सजा था। रंगीन टीवी और फ्रिज जैसे उपकरण भी रखे थे। एक कोने में रखे पुवाल को हटाया गया तो सफाई कर्मचारी वहां छिपा था। काफी प्रयास के बाद भी वह मुंह बंद किए रहा।

स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक शौचालयों को दिव्यांगों और बच्चों के लिए सुविधाजनक बनाने के निर्देश हैं। कई बार के पत्राचार के बाद भी कहीं भी वेस्टर्न कमोड नहीं लगे मिले। साफ है कि तमाम प्रयास और जागरूकता के बाद भी नगर निगम के ही कर्मचारी अभियान की हवा निकाल रहे हैं।


नैनी इलाके में निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर हुई कार्रवाई से नाराज नैनी के जोनल अफसर नीरज सिंह ने अपर नगर आयुक्त ऋतु के खिलाफ परोक्ष रूप से मोर्चा खोल दिया है। कार्य पर्यवेक्षण में लापरवाही के लिए चेतावनी जारी होने के निर्देश के बाद उन्होंने नगर निगम के वाट्सएप ग्रुप पर नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया को संबोधित करते हए एक मैसेज डाला है। अपने मैसेज में जोनल नीरज ने बिना किसी का नाम लिए लिखा है कि ‘यदि किसी को प्रचार का शौक है तो पहले नगर निगम अधिनियम का अध्ययन कर ले। नगर निगम ने नैनी इलाके में एक भी कंटेनर नहीं रखवाया। प्रदेश सरकार किसी को संस्था का माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी है। कोई अपनी स्वेच्छा चारिता न लागू करे। यदि टीम भावना से किसी की कार्य करने की इच्छा न हो तो वह नगर निगम से जा सकता है।‘ निगम अफसरों के बीच जोनल नीरज का यह मैसेज चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि नगर आयुक्त समेत किसी भी अफसर ने इस मैसेज का जवाब नहीं दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed