{"_id":"5ce5a455bdec2207626c4ccd","slug":"today-the-decision-of-the-new-mp-of-allahabad-phulpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज इलाहाबाद, फूलपुर के नए सांसद का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज इलाहाबाद, फूलपुर के नए सांसद का फैसला
Thu, 23 May 2019 01:04 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 23 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
chunav
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा के नए सांसद का फैसला बृहस्पतिवार को हो जाएगा। दोनों ही सीट पर 14-14 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा और गठबंधन से सपा उम्मीदवारों के बीच सीधी लड़ाई के आसार हैं। इनके बीच काफी नजदीकी मुकाबला बताया जा रहा है और दोनों ही तरफ से जश्न की तैयारी है। जानकाराें का कहना है कि हार-जीत का अंतर एक लाख से कम मताें रहने जा रहा है। मतगणना मुंडेरा मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना की प्रक्रिया में कई बदलाव किए गए हैं। इससे मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद से रुझान मिलने की उम्मीद है लेकिन, इस बार हर विधानसभा में पांच-पांच ईवीएम में पड़े मतों का वीवीपैट से मिलान कराया जाएगा। ऐसे में अंतिम परिणाम आने में देरी होगी। मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मुंडेरा मंडी परिसर में इलाहाबाद और फूलपुर के अलावा भदोही लोकसभा के दो विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना भी होगी। इस तरह से मतगणना के लिए विधानसभावार कुल 12 पंडाल बनाए गए हैं। हर पंडाल में 14 टेबल पर मतगणना होगी। एक टेबल एआरओ का भी होगा। मतगणना के लिए 228 टीम में 684 कर्मचारी शामिल किए गए हैं। सभी 15 टेबल पर प्रत्याशियों के अभिकर्ता होंगे। अभिकर्ताओं को सुबह छह बजे बुलाया गया है। मतगणना के दौरान मंडी परिसर तथा आसपास के इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है। स्ट्रांग रूम प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ताओं की मौजूदगी में खोला जाएगा। मतगणना के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रेक्षकों ने बुधवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। डीएम, एसएसपी तथा अन्य अफसर देर रात तक मतगणना स्थल पर देर रात तक डटे रहे तथा तैयारियों का जायजा लिया।
सीसीटीवी कैमरे की रहेगी नजर
मतगणना की पूरी प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। इसके लिए मंडी परिसर के अलावा पंडालों में भी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा परिसर की सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। मंडी परिसर में छह दर्जन से अधिक कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रेक्षक भी रखेंगे नजर, होगा कंट्रोल रुम
मतगणना की प्रक्रिया प्रेक्षकों की भी नजर रहेगी। प्रेक्षक मंडी परिसर में ही रहेंगे। आरओ के कक्ष को कंट्रोल रुम बनाया गया है। प्रेक्षकों ने मतगणना से एक दिन पहले बुधवार को भी मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। वे वहां देर रात तक डटे रहे।

जिले में इस बार रिकार्ड 8022 पोस्टल मत पड़े हैं। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में करीब 6400 मत पड़े थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में तो यह संख्या काफी कम रही। इतना ही नहीं मतगणना से पहले तक यह संख्या और बढ़ सकती है। इसे देखते हुए पोस्टल मतों की गिनती की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। भाजपा और सपा उम्मीदवारों के बीच नजदीकी मुकाबले की बात कही जा रही है। ऐसे में पोस्टल मतों का महत्व बढ़ गया है। इसलिए प्रत्याशी तथा राजनीतिक दल भी इसे लेकर काफी गंभीर हैं।
कुल 8022 में से अकेले फूलपुर लोकसभा के लिए 4658 पोस्टल मत पहुंचे हैं। इनमें से 2169 वोट मतदान कर्मियों के हैं, जिन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बने फैसिलिटेशन केंद्र पर मताधिकार का उपयोग किया था। इन्हें उसी समय सीज कर दिया गया था। बुधवार शाम तक 2392 सैनिकों (सर्विस वोटर) के मत भी पहुंच गए थे। इनके अलावा दूसरे जिलों में तैनात 97 कर्मचारियों के पोस्टल मत भी पहुंच गए हैं। इसी तरह से इलाहाबाद लोकसभा के लिए फैसिलिटेशन केंद्र पर 1343 कर्मचारियों ने मताधिकार का उपयोग किया था। बुधवार तक 1308 सर्विस तथा दूसरे जिलों में तैनात 62 कर्मचारियों के वोट भी पहुंच गए थे।
इस तरह से इलाहाबाद सीट पर के लिए पहुंचे पोस्टल मतों की संख्या 2713 है। वहीं भदोही की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 631 पोस्टल मत पहुंचे हैं। भदोही लोकसभा के पोस्टल मतों की गिनती वहीं होगी। इसलिए सभी पोस्टल मत भदोही भेज दिए गए हैं। ये आंकड़े बुधवार शाम डाक से आए मतों के हैं। मतगणना शुरू होने से एक मिनट पहले यानी, बृहस्पतिवार को सुबह 7.59 बजे तक आए पोस्टल मतों को गिनती में शामिल किया जाएगा। यानी, अभी यह संख्या और बढ़ेगी।
मतों की रिकार्ड संख्या के साथ पोस्टल मतों की गिनती की प्रक्रिया भी जटिल हो गई है। सभी मतों के बार कोड के मिलान के बाद गिनती होगी, जिसमें समय लगेगा। पोस्टल मतों की गिनती में कुल पांच से छह घंटे लगने की बात कही जा रही है। इसलिए इस बार पोस्टल मतों की गिनती ईवीएम के साथ के साथ कराने का निर्णय लिया गया है। पोस्टल मतों की गणना आरओ टेबल के पास होगी। इस बार चार के बजाय छह टेबल पर गणना का निर्णय लिया गया है।
महत्वपूर्ण बिंदु
0 मतगणना कर्मी, अभिकर्ता नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, कैलकुलेटर, पान, गुटखा आदि भी प्रतिबंधित
0 मंत्री या दर्जा प्राप्त मंत्री तथा सुरक्षा लेने वाले नेता नहीं बन सकते हैं अभिकर्ता
0 मतगणना शुरू होने से पांच मिनट पहले एजेंटों की मौजदूगी में खुलेगा स्ट्रांग रुम
0 हर पंडाल में सभी 15 टेबल पर होंगे प्रत्याशियों के एजेंट, पहुंचना है सुबह छह बजे

एआरओ टेबल से आयोग को भेजा जाएगा मतों का विवरण
पूर्व के चुनावों में मतगणना का विवरण आरओ टेबल से निर्वाचन आयोग को भेजा जाता रहा है लेकिन इस बार इसमें बदलाव किया गया है। विवरण एआरओ टेबल से ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसकी प्रति आरओ को भेजी जाएगी। विवरण चरणवार अपलोड किया जाएगा। इससे जल्द रुझान मिलने की उम्मीद है। सभी पांडाल में कम्प्यूटर लगाने के अलावा अन्य तैयारी पूर कर ली गई है। सभी एआरओ ने बुधवार को ही अपना-अपना पांडाल संभाल लिया।
नहीं निकाल पाएंगे विजयी जुलूस
पार्टी या विजयी प्रत्याशी मतगणना के बाद जुलूस नहीं निकाल पाएंगे। इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। मतगणना स्थल के दोनों तरफ निर्धारित दूरी तक किसी प्रत्याशी का कार्यालय नहीं खुल सकेगा और न ही समर्थकों का जमावड़ा रहेगा। भगवा या हरे-लाल रंग के कपड़ों की पगड़ी बांधे कार्यकर्ताओं पर भी कड़ी नजर रहेगी। ताकि, तनाव न बढ़ने पाए। इन निर्देशों को सुनिश्चित करने के लिए फोर्स की तैनाती की गई है।

हर टेबल पर होंगे माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियोग्राफी भी
0 मतगणना के दौरान हर टेबल पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। यानी, प्रेक्षक के अलावा 200 से अधिक माइक्रो ऑब्जर्वर भी मतगणना पर नजर रखेंगे और आयोग को रिपोर्ट भेजेंगे। इसके अलावा हर गतिविधि की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
अंत में होगा पांच-पांच बूथ पर वीवीपैट से मिलान
विपक्षी दल ईवीएम पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में हर विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच बूथ पर ईवीएम से पड़े वोट और वीवीपैट का मिलान कराया जाएगा। ईवीएम का चयन रेंडम होगा। वीवीपैट का मिलान मतगणना के बाद सबसे अंत में होगा। इस पूरी प्रक्रिया में समय लगेगा। ऐसे में इस बार अंतिम परिणाम आने में देरी की बात कही जा रही है।

नेहरू, शास्त्री के क्षेत्र को मिलेगा नया सांसद
प्रयागराज। इलाहाबाद और फूलपुर दोनों ही लोकसभा क्षेत्र के लोगों को इस बार नया सांसद मिलेगा। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू फूलपुर तथा उनके उत्तराधिकारी लाल बहादुर शास्त्री इलाहाबाद सीट से सांसद रहे हैं। इस तरह से नए सांसद को इन महान हस्तियों के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल होगा। दोनों ही सीट पर 14-14 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन इनमें से कोई भी अभी तक संसद नहीं पहुंच सका है। भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, कांग्रेस के योगेश शुक्ला तथा कई अन्य उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन जीत नसीब नहीं हुई। इस तरह से जो भी चुनाव जीतेगा वह पहली बार संसद पहुंचेगा।
फूलपुर में 9.74, इलाहाबाद में 8.87 लाख ने किया है मतदान
प्रयागराज। फूलपुर लोकसभा में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में है। 12 मई को कुल 48.53 प्रतिशत यानी, 9,73,526 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया था। इनमें से 5,38,290 पुरुष तथा 4,38,290 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। आठ ट्रांस जेंडर ने भी मतदान में हिस्सा लिया है। इलाहाबाद सीट के लिए भी 14 दावेदार हैं। कुल 51.77 प्रतिशत यानी, 8,87,222 मतदाताओं का निर्णय ईवीएम में बंद है। इनमें से 4,92,864 पुरुष तथा 3,94,241 महिला मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया है। 117 ट्रांस जेंडर ने भी मतदान किया है। बृहस्पतिवार को ईवीएम खुलने के साथ मतदाताओं का फैसला भी सामने आ जाएगा
उम्मीदवार जिनके भाग्य का आज होगा फैसला
फूलपुर लोकसभा
प्रत्याशी पार्टी
केशरी देवी पटेल भाजपा
पंकज सिंह चंदेल कांग्रेस
पंधारी सपा
अतुल कुमार द्विवेदी लोक गठबंधन पार्टी
कमला प्रसाद अंबेडकर युग पार्टी
दक्खिनी प्रसाद राष्ट्रीय गरीब दल
प्रिया सिंह पौल प्रगतिशील समाज पार्टी (लोहिया)
रामनाथ प्रियदर्शी सुमन राष्ट्रीय जनमत पार्टी
रामलखन चौरसिया मौलिक अधिकार पार्टी
श्रीचंद्र केसरवानी बलीराज पार्टी
सुनील कुमार मौर्या प्रगतिशील समाज पार्टी
संजीव कुमार युवा विकास पार्टी
ऋषभ कुमार निर्दलीय
नीरज निर्दलीय
000
इलाहाबाद लोकसभा
प्रत्याशी पार्टी
गिरधर गोपाल भाकपा
योगेश शुक्ल कांग्रेस
राजेंद्र प्रताप सिंह सपा
रीता बहुगुणा जोशी भाजपा
अजीत कुमार पटेल प्रगतिशील समाज पार्टी
अभिमन्यु प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)
ओम गुरु चरणदास सनातन संस्कृति रक्षा दल
गायत्री प्रसाद भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
भवानी सिंह आम आदमी पार्टी
राम पाल परिवर्तन समाज पार्टी
शिवदत्त शुक्ल अन्नदाता पार्टी
शिव प्रसाद लोक गठबंधन पार्टी
अजय कुमार निर्दलीय
रविंद्र कुमार श्रीवास्तव निर्दलीय
आठ बूथों पर वीवीपैट से होगी मतगणना
इलाहाबाद और फूलपुर दोनों ही लोकसभा क्षेत्र के चार-चार यानी कुल आठ बूथ पर मॉक पोल के मत ईवीएम से हटाए नहीं गए हैं। फूलपुर लोकसभा के अंतर्गत फूलपुर विधानसभा के 112 एवं 255 तथा फूलपुर के 126 और 266 बूथ पर ईवीएम से मॉक पोल नहीं हटाए गए हैं। इसी तरह से इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के शहर दक्षिणी विधानसभा के बूथ 69 एवं 299 तथा बारा के 244 और मेजा के बूथ संख्या 82 पर ईवीएम से मॉक पोल के मत नहीं हटाए गए हैं। इन बूथों के मतों की गणना वीवीपैट से होगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति ले ली गई है। इन बूथों की गिनती ईवीएम से मतगणना के बाद की जाएगी।