फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Today Mohan Bhagwat, Bhaiyyaji Joshi, Chief Minister Yogi Adityanath likely to come

प्रयागराज में आज आएंगे मोहन भागवत और भैयाजी जोशी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना

Sat, 21 Nov 2020 03:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Nov 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
Today Mohan Bhagwat, Bhaiyyaji Joshi, Chief Minister Yogi Adityanath likely to come
सरसंघचालक मोहन भागवत - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत और सर कार्यवाह भैयाजी जोशी शनिवार रात प्रयागराज पहुंच जाएंगे। आरएसएस के दोनों नेता सोमवार तक यहां रहेंगे और दो दिनी बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी क्षेत्र की बैठक 22 और 23 नवंबर को गौहनिया स्थित कालेज में प्रस्तावित है। इसमें संघ के दोनों शीर्ष नेता शामिल होंगे। इसके लिए दोनों नेता शनिवार रात में ही यहां पहुंच जाएंगे। सर संघ चालक का प्रोटोकाल भी आ गया है। वह तीनों दिन कार्यक्रम स्थल पर ही प्रवास करेंगे। बैठक में रविवार को मुख्यमंत्री के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी उनका प्रोटोकाल नहीं आया है लेकिन उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री यहां माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

संघ की बैठक : आनुशांगिक संगठनों संग अलग-अलग भी होगी वार्ता

सर संघचालक और सर कार्यवाह की अगुवाई में रविवार से होने वाली आरएसएस की दो दिनी बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। व्यवस्था में 40 कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण की जांच कराई गई। अफसरों ने सुरक्षा का भी जायजा लिया। इस बैठक में राम मंदिर निर्माण, लव जिहाद, आगामी पंचायत एवं विधानसभा चुनाव समेत कई बिंदुओं पर चर्चा होगी। इसलिए इस बैठक पर पूरे देश की नजर है। हालांकि संघ की ओर से इस बैठक को लेकर पूरी गोपनीयता बरती जा रही है तथा व्यवस्था से जुड़े लोग कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की तैयारियों के मद्देनजर क्षेत्र एवं स्थानीय पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता गौहनिया स्थित कालेज में दिन भर डटे रहे। उन्होंने संघ की बैठक के प्रोटोकाल के तहत सभी तैयारियों का जायजा लिया। सर संघचालक और सर कार्यवाह शनिवार की रात में पहुंच जाएंगे। अन्य पदाधिकारियों के भी शनिवार को पहुंचने की उम्मीद है। सभी लोगों के सीधे बैठक स्थल पर पहुंचने की बात कही जा  रही है। इसे देखते हुए उनके ठहरने आदि की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार रविवार को पहले कोर कमेटी की बैठक में एजेंडा तय होगा।

इसमें 40 लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके बाद सभी संगठनों के साथ संयुक्त बैठक होगी। अगले दिन सोमवार को सभी आनुशांगिक संगठनों के साथ बैठक होगी। इसमें शामिल संगठन पदाधिकारियों से उनके कार्यों की अलग-अलग समीक्षा होगी। साथ ही आगे के कार्यक्रमों की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद फिर से संयुक्त बैठक होगी। आखिरी में कोर कमेटी की बैठक संभावित है। इन बैठकों में कई बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित करने के साथ उसके  अनुसार कार्यक्रमों को गति देने पर चर्चा होगी।

 

मुख्यमंत्री के सामने उठ सकता है जहरीली शराब से मौत का मामला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आरएसएस की बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। इसमें शामिल होने के लिए वह प्रयागराज आते हैं तो फूलपुर में जहरीली से शराब से मौत का मामला भी उठ सकता है। ऐसे में मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना से जिम्मेदार अफसरों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed