{"_id":"58c597594f1c1b812adc439f","slug":"today-barisga-color-will-emerge-abir-gulam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बरसेगा रंग, उड़ेगा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बरसेगा रंग, उड़ेगा अबीर-गुलाल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों का पर्व होली सोमवार को मनाई जाएगी। पूरे शहर में जमकर रंग बरसेगा तो अबीर-गुलाल भी उड़ेगा। शहर में रंगों का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहेगा जबकि तीसरे दिन बुधवार को ठठेरी बाजार में रंग बरसेगा। होली पर शहर के तमाम मोहल्लों में युवाओं ने ‘रेन डांस’ की भी तैयारी की है। चौक-लोकनाथ, जल संस्थान के सामने वाली गली सहित सभी प्रमुख मोहल्लों में बरसते रंगों के बीच होली खेली जाएगी तो युवा होली के गीतों पर जमकर थिरकेंगे। एक ओर जहां रंगों की बारिश में बाकी शहर डूबेगा, वहीं शहर के कई इलाकों में गोबर और कीचड़ की होली भी खेली जाएगी।
चौक-लोकनाथ की होली सबसे निराली होगी। ढोलक, झांझ, मजीरा पर फागुनी फुहार वाले गीतों के साथ जमकर होली होगी। चौराहे पर टेसू के फूल, अबीर-गुलाल, कागज के फूल, गुलाब की पंखुड़ियों एवं अन्य फूलों से होली खेली जाएगी। बड़े-बड़े ड्रम में रंग घोले जाएंगे। लोकनाथ मिलन संघ के अध्यक्ष रविंद्र पांडेय के मुताबिक नए मॉडल के फव्वारों के साथ चौक चौराहे पर होली खेली जाएगी। यहां की होली में कभी पंडित नेहरू, महामना मालवीय, हरिवंश राय बच्चन, पुरुषोत्तम दास टंडन सरीखी हस्तियां जुटती थीं। वहीं वारसी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हजरत मौलाना मोहम्मद आरिफ वारसी ने होली की मुबारकबाद दी है।
जीरो रोड चौराहे पर 14 मार्च को दिन में दो बजे गजराज संग केसरिया होली खेली जाएगी। संयोजक अमर वैश्य ‘मुन्ना भइया’ के मुताबिक गजराज लोगों पर केसरिया रंग डालेंगे। यह नजारा खास होगा।