फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   to give the salary of teachers schools are requesting with parrents to pay the fees

शिक्षकों को वेतन देने के नाम पर फीस मांग रहे स्कूलᅠᅠ

Sun, 26 Apr 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
to give the salary of teachers schools are requesting  with parrents  to pay the fees
सरकार की ओर से लॉकडाउन की अवधि में स्कूलों से फीस नहीं लेने का आदेश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों से तीन महीने की जगह एक महीने की फीस लेने को कहा है। ऐसे में स्कूलों ने शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन देने के नाम पर अभिभावकों से मानवता के नाम पर फीस जमा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि फीस से ही शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है और स्कूल के दूसरे खर्च चलते हैं। ऐसे में फीस नहीं जमा करने पर शिक्षकों को लॉकडाउन के दौरान वेतन का भुगतान करना कठिन होगा। इस आशय की अपील सोशल मीडिया पर भी की जा रही है। स्कूल प्रबंधन यह तर्क दे रहा है कि शहर के निजी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने वाले अभिभावकों की स्थिति एक महीने में इतनी खराब नहीं हो गई कि वह शुल्क नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन

सरकार के आदेश के बाद भी अभिभावकों से फीस मांगने का विरोध करने वाले हाईकोर्ट बार के उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ‘जयहिंद’ का कहना है कि शहर के सभी स्कूल हर महीने मोटी फीस लेते हैं, एक महीने फीस नहीं लेने से क्या उनकी स्थिति खराब हो जाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि स्कूल वाले तीन महीने की एडवांस फीस लेते हैं, आखिर में एक महीने में उनकी दशा खराब हो गई। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा का कहना है कि स्कूल की मनमानी की शिकायत मिलने पर वह कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed