फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   to conduct the exams in collages ic challanging

कॉलेजों में परीक्षा कराना चुनौती,कमेटी गठित

Wed, 13 May 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
to conduct the exams in collages ic challanging
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक कॉलेज में परीक्षाएं कराने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी समीक्षा करेगी कि मौजूदा हालात में मानकों का पालन करते हुए महाविद्यालयों में परीक्षाएं कैसे कराई जा सकती हैं। डीन कॉलेज डेवलपमेंट कौंसिल प्रो. प्रशांत अग्रवाल को इस कमेटी का कन्वीनर नियुक्त किय गया है।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय, डीएसडब्लयू प्रो. केपी सिंह, ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह और इविवि के ज्वाइंट रजिस्ट्रार एके कनौजिया इस कमेटी के सदस्य होंगे। कमेटी देखेगी कि कॉलेजों में परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाए जा सकते हैं। परीक्षाएं कराने के लिए कॉलेजों के पास पर्याप्त जगह है या नहीं। इसके साथ ही कमेटी के सदस्य महाविद्यालयों के प्राचार्यों से भी सुझाव मांगेंगे।
विज्ञापन

कुछ कॉलेजों के पास जगह की कमी है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षाएं करा पाना संबंधित कॉलेजों के लिए बड़ी चुनौती होगी। साथ ही परीक्षा के दौरान गेट पर चेकिंग करते वक्त प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों की सुरक्षा के लिए क्या किया जा सकता है, इस पर भी विचार होगा। ऐसे ही तमाम मसलों पर विचार-विमर्श के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और इस रिपोर्ट के आधार पर महाविद्यालयों में वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed