फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tipu murdr case followup

चार लाख में दी गई थी टीपू की हत्या की सुपारी

Sun, 29 Dec 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tipu murdr case followup
वाराणसी के थे दोनोें शूटर, 26 नवंबर को दिनदहाड़े हुई थी फायरिंग
विज्ञापन

एक नामजद समेत तीन आरोपियोें ने किया कोर्ट में सरेंडर
प्रयागराज। खुल्दाबाद के अटाला निवासी अपराधी टीपू (24) की हत्या की सुपारी चार लाख रुपये में दी गई थी। सुपारी वाराणसी के दो शूटरों ने ली थी जिनमेें से एक मौके से पकड़ा गया था। मामले में एक नामजद व दो अन्य आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश में उसकी हत्या की साजिश रची गई थी।
अटाला निवासी टीपू खुल्दाबाद थाने के टॉप 10 अपराधियोें में से एक है। 26 नवंबर को उस पर सरेआम फायरिंग हुई थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसके बाद कई दिनों तक उसका इलाज भी चला। घटना के बाद भाग रहे एक बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया था जबकि उसका साथी फरार हो गया था। पकड़े गए बदमाश मुमताज निवासी मैदागिन वाराणसी बेतहाशा पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसमें उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। कई दिन बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा था।
विज्ञापन

खुल्दाबाद पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि मामले में नामजद कराए गए फहद व अरमान ने अटाला निवासी मुन्ना नाम के एक व्यक्ति की मदद से टीपू की हत्या की साजिश रची। मुन्ना ने ही उन्हें वाराणसी के दो शूटरों मुमताज व शाहिद से मिलवाया जो चार लाख रुपये में हत्या करने को राजी हो गए। पूछताछ में मुमताज ने भी अपने फरार साथी के रूप में शाहिद का नाम लिया जिस पर वाराणसी में कई मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी मिलने के बाद शाहिद के घर दबिश दी ग्रई तो वह गैंगस्टर के पुराने मामले में जमानत तोड़वाकर कोर्ट में हाजिर हो गया। उधर मुन्ना व एक नामजद आरोपी फहद ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले की रंजिश मेें रची साजिश
खुल्दाबाद इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि जांच में यह साफ हो गया है कि मामले में नामजद सगे भाई फहद व अरमान ही पूरी साजिश के सूत्रधार हैं। एक साल पहले उनकी डेयरी पर फायरिंग हुई थी जिसमें टीपू भी नामजद हुआ था। इसी विवाद को लेकर दोनों उससे रंजिश रखते थे। दूसरे नामजद आरोपी अरमान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed