{"_id":"65571e6780c9151bbe09b7e8","slug":"time-sought-from-mps-to-flag-off-gorakhpur-vande-bharat-preparations-to-start-operations-this-month-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : गोरखपुर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के लिए सांसदोें से मांगा समय, इसी माह संचालन शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : गोरखपुर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के लिए सांसदोें से मांगा समय, इसी माह संचालन शुरू करने की तैयारी
Fri, 17 Nov 2023 01:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:33 PM IST
सार
कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए जंक्शन पर सेल्फी प्वाइंट, वंदे भारत एक्सप्रेस की विशेषताओं एवं रेलवे की उपलब्धियों को दर्शाने वाले स्टैंडी लगाए जाने की तैयारी भी रेलवे प्रशासन ने की है।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर से लखनऊ के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रयागराज जंक्शन के विस्तार की घोषणा के बाद अब इसके संचालन की तिथि पर मंथन शुरू हो गया है। प्रयागराज की दोनों सांसद केशरी देवी पटेल व डॉ.रीता बहुगुणा जोशी से इस संबंध में रेलवे प्रशासन ने समय मांगा है। इसी माह प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जा सकती है।
विज्ञापन
इस बीच प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन को चलाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का जंक्शन के प्लेटफॉर्म छह से चलना तकरीबन तय है। ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के लिए सांसद केशरी देवी पटेल और डॉ.रीता बहुगुणा जोशी को रेलवे की ओर से आमंत्रित किया जाना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए जंक्शन पर सेल्फी प्वाइंट, वंदे भारत एक्सप्रेस की विशेषताओं एवं रेलवे की उपलब्धियों को दर्शाने वाले स्टैंडी लगाए जाने की तैयारी भी रेलवे प्रशासन ने की है। सांसद केशरी देवी का कहना है कि लखनऊ तक सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाए जाने की मांग पूर्व में कई बार की गई थी। फिलहाल, अब गोरखपुर के लिए लखनऊ होकर वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। महज तीन घंटे में प्रयागराज से लखनऊ का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस से हो सकेगा। वहीं, दूसरी ओर बताया जा रहा है कि सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत के संचालन की घोषणा भी रेलवे बोर्ड द्वारा की जा सकती है। इसे लखनऊ या फिर कानपुर होकर चलाया सकता है।
विज्ञापन