फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Time of the group D candidates will be taken from RFDI

आरएफडीआई से लिया जाएगा ग्रुप डी अभ्यर्थियों का समय

Tue, 26 Mar 2019 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Time of the group D candidates will be taken from RFDI
भारतीय रेल, फाइल फोटो - फोटो : गूगल

रेलवे में ग्रुप डी के  4762  पदों के लिए भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण मंगलवार 26 मार्च से शुरू हो रहा है। खुसरोबाग के सामने डीएसए ग्राउंड में दूसरे चरण के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षा में पहली बार रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटीफिकेशन (आरएफडीआई) का प्रयोग किया जाएगा। इसके उपयोग से शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत एक हजार मीटर की दौड़ लगाने वाले अभ्यर्थियों के फिनिशिंग लाइन पहुंचने का वास्तविक समय जाना जा सकेगा। इससे परीक्षा में पारदर्शिता भी बनी रहेगी।

विज्ञापन

ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता परीक्षा 26 मार्च से शुरू होगी जो सात अप्रैल तक चलेगी।

भर्ती परीक्षा को लेकर आरआरसी ने इस बार तमाम तैयारियां भी की हैं। इनके तहत एक हजार मीटर की दौड़ में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जहां आरएफडीआई से लैस किया जाएगा तो वहीं दौड़ के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए वहां पहली बार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों की मॉनीटरिंग आरआरसी चेयरमैन के दफ्तर से होगी। यानी की डीएसए ग्राउंड में क्या हो रहा है, उसकी लाइव फुटेज आरआरसी दफ्तर पर देखी जा सकेगी।
विज्ञापन


पिछले वर्ष ली गई ऑनलाइन परीक्षा में सफल 14288 अभ्यर्थी ही सात अप्रैल तक चलने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेंगे। पहले दो दिन, 26 एवं 28 मार्च को एक-एक हजार अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इसके बाद हर रोज 1500-1500 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। सात अप्रैल को सभी 459 महिला अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगी। यह परीक्षा डीएसए ग्राउंड में दो चरणों में होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को एक हजार मीटर का चक्कर 4.15 मिनट में तय करना होगा। इसमें सफल अभ्यर्थी दूसरे चरण में शामिल होंगेे। पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर एवं महिला अभ्यर्थियों को इतनी ही दूरी 20 किलो वजन उठाकर तय करनी होगी। आरआरसी चेयरमैन विवेक प्रकाश के मुताबिक सफल अभ्यर्थियों का बाद में डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन एवं मेडिकल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed