{"_id":"5ea72f3b8ebc3e904b44bdd1","slug":"till-this-time-only-one-test-done-in-private-pathology-city-news-ald2744107115","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी पैथालॉजी में कराएं कोरोना जांच, चार दिन बाद मिलेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी पैथालॉजी में कराएं कोरोना जांच, चार दिन बाद मिलेगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र और राज्य सरकारों के निर्देश के बाद भी निजी पैथालॉजी केंद्रों में कोरोना की जांच कराना बेहद कठिन है। 4,500 रुपये शुल्क देने के बाद रिपोर्ट के लिए चार दिनों तक इंतजार करना पडे़ेगा। शहर के दो बड़े केंद्रों में अब तक महज एक कोविड-19 की जांच की गई है जिसकी रिपोर्ट निगेटिव बताई जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली लाल और पैथ काइंड लैब ने कोविड-19 की जांच शुरू की है। माना जा रहा था कि यहां कोविड जांच नि:शुल्क होगी, लेकिन स्थानीय केंद्र संचालक इससे इनकार करते हैं। उनका कहना है कि कोविड जांच के लिए 4,500 रुपये शुल्क निर्धारित है। नमूनों को गुरुग्राम भेजने की व्यवस्था है लेकिन रिपोर्ट कम से कम चार दिनों बाद ही मिलेगी।
वहीं सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि शासन का निर्देश है कि निजी पैथालॉजी केंद्रों में कोविड-19 जांच के 2500 रुपये से ज्यादा न लिए जाएं। लेकिन यह रियायत तभी मिलेगी जब सरकारी डॉक्टर मरीज को जांच के लिए रेफर करें। इसका अनुपालन कराया जाएगा। इस बारे में नोटिस जारी करके तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है कि कोविड-19 की जांच कैसे और कहां कर रहे हैं। सैंपल लेने की क्या व्यवस्था है और रिपोर्ट कितने दिनों में आती है।