फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thyroid testing stopped at the community health center

Prayagraj News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थायराइड की जांच बंद

Sat, 02 May 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 02 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Thyroid testing stopped at the community health center
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महीनों से थायराइड की जांच बंद होने के कारण स्थानीय मरीजों को निजी पैथोलॉजी सेंटर का सहारा लेना पड़ रहा है, जिसका आर्थिक बोझ मरीजों की जेब पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। यहां पिछले कई महीनों से थायराइड जांच में उपयोग होने वाला आवश्यक रसायन करीब चार महीने से उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण वहां जांच नहीं की जा रही है। शासन ने मरीजों को सस्ती और सुलभ जांच सुविधा देने के उद्देश्य से सीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए हैं लेकिन व्यवस्थागत खामियों के कारण इसका लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

सराय अभयचंद्र उर्फ चंदौकी गांव के रहने वाले राजकुमार, लिलहट के जियाउद्दीन अहमद, अमोलवा गांव के लोक बहादुर गोंड का आरोप है कि ग्रामीणों को मजबूरन निजी पैथोलॉजी सेंटरों की ओर रुख करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर एचआईवी, मलेरिया, हीमोग्लोबिन, टायफाइड, सीबीसी, केएफटी और थायराइड की जांच के लिए पांच साै रुपये से अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी अस्पताल में सभी जांच सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध हों, तो उन्हें निजी लैब में महंगी जांच कराने की जरूरत न पड़े और आर्थिक शोषण से बचा जा सके।

अस्पताल में एचआईवी, मलेरिया, टायफाइड, सीबीसी, केएफटी, एनएफटी और थायराॅइड सहित कई जांच मात्र एक रुपये की पर्ची पर की जाती है। फिलहाल थायराइड जांच के लिए जरूरी रसायन उपलब्ध न होने से यह सेवा बाधित है, जिसकी मांग उच्चाधिकारियों से की गई है। रसायन उपलब्ध होते ही जांच सेवा पुन: बहाल हो जाएगी। - डॉ. नीरज पटेल, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed