{"_id":"6a1957ff0ef2313a59070566","slug":"three-people-including-a-couple-died-in-a-collision-between-a-bus-and-a-car-on-the-highway-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : हाईवे पर बस और कार की भिड़ंत में दंपती समेत तीन की मौत, सैदाबाद में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : हाईवे पर बस और कार की भिड़ंत में दंपती समेत तीन की मौत, सैदाबाद में हुआ हादसा
Fri, 29 May 2026 02:40 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी सैदाबाद (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी सैदाबाद (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 May 2026 02:40 PM IST
सार
हंडिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर बाद बड़ा हादसा हो गया। सैदाबाद के पास भेस्की गांव में हाईवे पर कार और बस की जोरदार भिड़ंत में कार सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
सैदाबाद के भेस्की में हादसे के बाद कार खड्ड में गिरी।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंडिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर बाद बड़ा हादसा हो गया। सैदाबाद के पास भेस्की गांव में हाईवे पर कार और बस की जोरदार भिड़ंत में कार सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसा इतना भीषण था कि बस से टकराने के बाद कार खड्ड में गिर गई।
विज्ञापन
जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के चौथार गांव निवासी राकेश त्रिपाठी (62) मुंबई में आयुध फैक्ट्री में कार्य करते थे। सेवानिवृत्त के बाद वह परिवार के साथ मुंबई में ही रहते थे। उनका बेटा राहुल त्रिपाठी (32) मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। राहुल की ससुराल में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए सभी लोग एक माह पहले गांव आए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को राकेश त्रिपाठी अपनी पत्नी प्रभावती देवी, ममेरे नाती शुभम दुबे और बेटे राहुल (32) निवासी हरीपट्टी मोढ़ कोतवाली भदोही के साथ झूंसी प्रयागराज में ब्याही अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। दोपहर पौने एक बजे हंडिय रेलवे ओवर ब्रिज पार करने के बाद उनकी कार जैसे ही भेस्की गांव के सामने पहुंची थी कि हाईवे की दूसरी लेन से एक तेज रफ्तार यूपी रोडवेज की अनुबंधित बस ने डिवाइडर पार करते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी की कार पलटते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। कार में फंसे सभी लोगों को तत्काल बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी को सीएचसी सैदाबाद भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने राकेश तिवारी उनकी पत्नी प्रभावती देवी और ममेरे नाती शुभम दुबे को मृत घोषित कर दिया। बेटे राहुल की हालत नाजुक बनी हुई। मौका पाकर चालक भाग निकला।