{"_id":"5c960a7abdec22140966de91","slug":"three-people-died-of-drinking-poisonous-liquor-in-kaushambi-admin-denies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, प्रशासन का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, प्रशासन का इनकार
Sat, 23 Mar 2019 03:59 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के कौशांबी में तीन लोगों की कथित रूप से जहरीली शराब पीने से मौत की खबर है, हालांकि प्रशासन इुस वजह को मानने के लिे तैयार नहीं है। जानकारी के अनुसार करारी कोतवाली क्षेत्र के अवाना आलमपुर गांव निवासी धीरज यादव (50) पुत्र अयोध्या, त्रिभुवन उर्फ वीरभवन (35) पुत्र झुरई रैसाद व मग्घू उर्फ दिलीप पासी (14) पुत्र रामखेलावन की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
त्रिभुवन ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। बाकी दोनों की जान घर पर ही निकल गई। चर्चा है कि सभी जहरीली शराब पीने के बाद काल के गाल में समाए हैं। हालांकि प्रशासन यह बात मानने को तैयार नहीं है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ तौर पर कुछ कह पाने की बात कही है।
विज्ञापन
वहीं, मृतक धीरज के परिजनों ने बीमारी तो मग्घू के परिवार वालों ने क्षय रोग से जान जाने की बात कही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतकों के पीएम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पीएम डॉक्टरों का पैनल करेगा।
विज्ञापन