{"_id":"637a42e22798fc78d34d1c00","slug":"three-nominated-for-grabbing-rajasthan-government-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : राजस्थान सरकार की जमीन कब्जाने में तीन नामजद, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : राजस्थान सरकार की जमीन कब्जाने में तीन नामजद, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 20 Nov 2022 08:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 20 Nov 2022 08:38 PM IST
सार
उपेंद्र की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि कटरा स्थित सवाई जयसिंह में स्थित 35 एकड़ भूमि का स्वामित्व राजस्थान सरकार के पास है। इस भूमि पर स्थित गल्ला मंडी में राजस्थान सरकार का दोमंजिला भवन भी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटरा में राजस्थान सरकार की 35 एकड़ भूमि के एक हिस्से पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। जयपुर में संपदा निदेशक कार्यालय के प्रभारी उपेंद्र सिंह ने तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कर्नलगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उपेंद्र की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि कटरा स्थित सवाई जयसिंह में स्थित 35 एकड़ भूमि का स्वामित्व राजस्थान सरकार के पास है। इस भूमि पर स्थित गल्ला मंडी में राजस्थान सरकार का दोमंजिला भवन भी है।
विज्ञापन
आरोप है कि इस भूमि पर अनिल कुमार जायसवाल ने अतिक्रमण कर लिया है। भवन के सामने स्थित रिक्त भूमि पर अनाधिकृत रूप से निर्माण कर लिया। तहरीर में यह भी बताया गया कि इसकी सूचना जून माह में ही की गई लेकिन इस पर क्या कार्रवाई हुई, इस बाबत पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है।