फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three new BJP in-charges appointed in Prayagraj ahead of Assembly elections.

Prayagraj News: विधानसभा चुनाव के पहले प्रयागराज में भाजपा के तीन नए प्रभारी नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Three new BJP in-charges appointed in Prayagraj ahead of Assembly elections.
यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के कई जिलों के प्रभारियों की नियुक्तियों से संबंधित सूची शनिवार को जारी की गई है। इनमें प्रयागराज में नियुक्त किए गए तीन नए जिला प्रभारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची के अनुसार राकेश त्रिवेदी को महानगर का प्रभारी बनाया गया है। वह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अनिल सिंह को यमुनापार व अशोक मिश्रा को गंगापार का जिला प्रभारी बनाया गया है। चुनाव से पहले नए प्रभारियों की नियुक्ति को कई पहलुओं से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

पार्टी की ओर से इन तीनों सवर्ण नेताओं को यह जिम्मेदारी देकर असंतुष्ट सवर्ण वोटरों को भी साधने का प्रयास किया गया है। विधानसभा चुनाव में जातीय समीकरण को देखते हुए यह निर्णय अधिक मायने रखता है। प्रयागराज की शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सवर्ण वोटरों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में वाराणसी के मूल निवासी ब्राह्मण नेता राकेश त्रिवेदी की प्रयागराज महानगर प्रभारी के पद पर नियुक्ति माफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अनिल सिंह मूलत: मिर्जापुर के रहने वाले हैं और 10 साल पहले मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूर्व के चुनाव में भी वह यमुनापार के जिला प्रभारी रह चुके हैं और यमुनापार के जातीय समीक्षा एवं भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ है। वहीं, गंगापार के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा मूलरूप से सोनभद्र के रहने वाले हैं और सोनभद्र के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री डॉ. शैलेश पांडेय, विक्रमजी सिंह, रमेश पासी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed