फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three more lawsuits against Shine City owner brothers, accused of grabbing money in the name of attractive ret

प्रयागराज : शाइन सिटी मालिक भाइयों पर तीन और मुकदमे, आकर्षक रिटर्न के नाम पर रकम हड़पने का आरोप

Sun, 25 Jun 2023 11:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 11:25 AM IST
सार

पहला मुकदमा नैनी के नीवी निवासी अविनाश चंद्र वर्मा व उनके रिश्तेदार पुष्पेंद्र वर्मा निवासी जारी ने लिखाया है। आरोप है कि आकर्षक रिटर्न के नाम पर उनसे लगभग सात लाख रुपये ले लिए और फिर रकम हड़प ली गई।

विज्ञापन
Three more lawsuits against Shine City owner brothers, accused of grabbing money in the name of attractive ret
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हजारों करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम व उसके भाई आसिफ नसीम पर तीन और मुकदमे दर्ज हुए हैं। कोर्ट के आदेश पर यह तीनों मुकदमे सिविल लाइंस थाने में लिखे गए हैं। आरोप है कि जमीन व आकर्षक रिटर्न के नाम पर जमा कराने के बाद रकम हड़प ली गई।

विज्ञापन


पहला मुकदमा नैनी के नीवी निवासी अविनाश चंद्र वर्मा व उनके रिश्तेदार पुष्पेंद्र वर्मा निवासी जारी ने लिखाया है। आरोप है कि आकर्षक रिटर्न के नाम पर उनसे लगभग सात लाख रुपये ले लिए और फिर रकम हड़प ली गई। इसी तरह नैनी के ही चकदोंदी में रहने वाले अमिताभ पांडेय का आरोप है कि उनसे प्लाॅट के नाम पर 9.67 लाख रुपये लेकर कंपनी भाग गई।
विज्ञापन

उधर, औद्योगिक क्षेत्र के लवायन खुर्द निवासी जयबाबू व उनके बेटे ऋषभ तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनसे 9.98 लाख रुपये कंपनी के विभिन्न प्लान में निवेश के नाम पर ले लिए गए। समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संबंधित दस्तावेज जल्द ही आर्थिक अपराध शाखा को भेज दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed