{"_id":"6245e3ba8634a5051e773626","slug":"three-miscreants-running-away-after-robbing-atm-cards-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : एटीएम कार्ड लूटकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : एटीएम कार्ड लूटकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
Thu, 31 Mar 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:54 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में मुन्ना देशवाल, सलीम, शहजाद हैं। यह सभी गाजियाबाद के रहने वाले हैं और उम्रकैद की सजा काट रहे अपने रिश्तेदार वसीम निवासी गाजियाबाद के मामले की पैरवी में आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
फाफामऊ में भाई-बहन पर हमलाकर एटीएम कार्ड लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी कर उन्हें हाईकोर्ट के पास रोककर दबोच लिया। उनके कब्जे से एक कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में मुन्ना देशवाल, सलीम, शहजाद हैं। यह सभी गाजियाबाद के रहने वाले हैं और उम्रकैद की सजा काट रहे अपने रिश्तेदार वसीम निवासी गाजियाबाद के मामले की पैरवी में आए थे। शाम छह बजे के करीब तीनों फाफामऊ स्थित एटीएम केबिन में पहुंचे और वहां मौजूद भाई-बहन से एटीएम कार्ड छीन लिया। डरा धमकाकर उनसे कार्ड का पिन भी जान लिया और फिर भागने लगे।
विज्ञापन
भुक्तभोगियों ने शोर मचाया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद वायरलैस पर मैसेज प्रसारित कर शहर भर में नाकेबंदी कराई गई। इसके बाद हाईकोर्ट गेट नंबर तीन के पास घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सिविल लाइंस पुलिस देर रात तक तीनों से पूछताछ में जुटी रही। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन