{"_id":"5cc8a09ebdec22076019cf14","slug":"three-members-arrested-for-bluffing","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर रकम उड़ाने वाले तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर रकम उड़ाने वाले तीन सदस्य गिरफ्तार
Wed, 01 May 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 May 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस पुलिस ने झांसा देकर रकम उड़ाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन बाइक व 12 हजार नगद बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह आसपास के भी शहरों में ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। सिविल लाइंस में लगातार हो रही टप्पेबाजी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस इस गिरोह की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर नगर निगम चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह, थार्नहिल प्रभारी अरविंद कुमार ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से सोमवार को तीन लोगों को पकड़ा गया। शक होने पर उन्हें थाने लाकर पूछताछ कीगई तो पता चला कि तीनों झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए दीपू सोनी निवासी शिवकुटी, प्रद्युम्न सोनी निवासी करछना व रामचंद सोनी निवासी फाफामऊ ने पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आसपास के शहरों में भी वह ठगी कर चुके हैं। उन्होंने सिविल लाइंस में हुई दो वारदातों में शामिल होने की बात कबूल ली है।
विज्ञापन
जिसमें एक बससवार व्यक्ति से 25 हजार रुपयों से भरा बैग व हनुमान मंदिर के पास महिला का मंगलसूत्र उड़ाने की घटना शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 12 हजार नगद व तीन बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन