{"_id":"5ce58b48bdec2207826ddcdc","slug":"three-hostel-inmates-caught-in-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल के प्रयास में पकड़े गए छात्रावास के तीन छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल के प्रयास में पकड़े गए छात्रावास के तीन छात्र
Wed, 22 May 2019 11:18 PM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 May 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बुधवार को हुई एमकॉम एवं एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में नकल के प्रयास और परीक्षा कक्ष में हंगामा करने पर तीन छात्रों के खिलाफ अनुचित साधन के उपयोग में कार्रवाई की गई। बिशप जानसन स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में शामिल तीनों छात्रों पर आरोप है कि परीक्षा कक्ष में मौजूद दूसरे छात्रों को धमकी देकर उनसे प्रश्नों उत्तर पूछ रहे थे। जब दूसरे छात्रों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। केद्र व्यवस्थापक की रिपोर्ट पर विवि की ओर से इन परीक्षार्थियों के खिलाफ अनुचित साधन के उपयोग में कार्रवाई की गई। साथ दो परीक्षार्थियों को बिना आईडी प्रूफ के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से रोक दिया गया।
विज्ञापन
बिशप जानसन परीक्षा केंद्र पर एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में हालैंड हॉल छात्रावास के प्रसून कुमार सिंह एवं विकास कुमार तथा पीसी बनर्जी छात्रावास के कृष्ण कुमार सिंह शामिल हुए। इन तीनों परीक्षार्थियों ने दबंगई दिखाते हुए दूसरे छात्रों पर दबाव बनाकर प्रश्नपत्र में शामिल सवालों के जवाब पूछ रहे थे। नहीं बताने पर इन छात्रों ने हंगामा करने के साथ परीक्षा कक्ष में मौजूद दूसरे छात्रों को धमकी दी। विवि की ओर से परीक्षा में अनुचित साधन के उपयोग में इन छात्रों पर कार्रवाई की गई। इसी परीक्षा केंद्र लक्ष्मी कांत ओझा और रवि श्रीकांत गोखले को बिना आईडी प्रूफ के परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोक दिया गया।
विज्ञापन
एलएलएम में पर्यावरण विधि और एमकॉम में जीके के सवाल में उलझे
इविवि की ओर से बुधवार को हुई एलएलएम एवं एमकॉम प्रवेश परीक्षा में 150 सवाल पूछे गए। इसमें 100 प्रश्न विषय से जबकि 50 प्रश्न जीके, मेंटल एबिलिटी एवं लीगल स्टडीज से पूछे गए। परीक्षा में शामिल एलएलएम प्रवेश परीक्षा के छात्रों ने बताया कि जीके, मेंटल एबिलिटी, लीगल स्टडीज के सवालों में तो कोई परेशानी नहीं हुई बल्कि विषय में पर्यावरण विधि के सवालों को हल करने में परीक्षार्थी परेशान रहे। एमकॉम की प्रवेश परीक्षा में जीके के सवालों से कई परीक्षार्थी परेशान हुए।
विज्ञापन
परीक्षा में रही 88 फीसदी से अधिक उपस्थिति
0 एलएलएम-एकॉम की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑफ लाइन छह एवं ऑनलाइन सात केंद्र बनाए गए। स्थानीय प्रयागराज में बिशप जानसन गर्ल्स स्कूल एवं कॉलेज तथा रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तथा गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली एवं वाराणसी में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए। जबकि ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रयागराज में दो, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, बंगलुरू एवं कोलकाता में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा में पंजीकृत कुल 3780 परीक्षार्थियों में से 3409 उपस्थित रहे, इस प्रकार कुल 88.85 फीसदी उपस्थिति रही।
बंगलुरू के एक केंद्र मात्र दो परीक्षार्थी
इविवि की एलएलएम, एमकॉम प्रवेश परीक्षा में बंगलुरू शहर से मात्र दो विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया। परीक्षा में सबसे प्रमुख बात यह रही कि आवेदन करने वाले दोनो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार परीक्षा में शत प्रतिशत उपस्थिति रही। इसी प्रकार कोलकाता से 10 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, इसमें सात परीक्षा में उपस्थित हुए।