फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three girl students died due to drowning in the pond in Sahashon

Prayagraj News: सहसों में तालाब में डूबने से तीन छात्राओं की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Three girl students died due to drowning in the pond in Sahashon
कसेरूआ कला गांव स्थित तालाब में डूबने से तीन छात्राओं की मौत हो गई। एक ही गांव की रहने वाली तीनों सहेलियां वहां नहाने गई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना से तीनों परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

काजल (12) पुत्री पवन बिंद, निधि बिंद (12) पुत्री सुरेश और रानी बिंद (13) पुत्री जोगिंदर तीनों सरायइनायत के मनिकापुर के बाबूराही का पूरा गांव की रहने वाली थीं। मंगलवार दोपहर ये कसेरूआ कला गांव स्थित तालाब में नहाने गई थीं। इसी बीच अचानक डूबने लगीं। वहां खेल रहे दो बच्चों ने शोर मचाया तो गांव वाले एकत्र हो गए। आननफानन तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कक्षा चार में पढ़ने वाली काजल दो भाइयों व दो बहनों में बड़ी थी। पिता ऑटो चलकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वहीं, रानी बिंद कक्षा आठ की छात्रा थी। वह चार भाइयों व एक बहन में तीसरे नंबर पर थी। पिता की मौत के बाद मां अनीता मजदूरी कर घर का भरण पोषण करती थीं। निधि दो भाइयों व तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। वह कक्षा सात की छात्रा थी। पिता सुरेश बिंद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed