फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three friends returning home after watching the procession died in a road accident, one seriously injured.

Prayagraj News: शोभायात्रा देखकर घर लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Three friends returning home after watching the procession died in a road accident, one seriously injured.
मजार तिराहे के पास स्थित केंद्रीय विद्यालय के सामने बुधवार देर रात बाइकसवार चार दोस्त खंभे से टकराकर बीच सड़क पर गिर गए। इसके बाद यहां से गुजर रहे अज्ञात वाहन के कुचलने से तीन की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। चारों रावण शोभायात्रा देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे। शिवकुटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मऊआइमा के गांव बशहरा निवासी आशुतोष गौतम (22), तेलियरगंज निवासी आदर्श (15), तेलियरगंज अंबेडकर पार्क निवासी शनि गौतम (16) और कार्तिकेय गौतम (20) मंगलवार रात कटरा में रावण शोभायात्रा देखने आए थे। रात करीब 11:30 बजे शोभायात्रा देखने के बाद सभी चारों दोस्त एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। बैंक रोड मजार तिराहे के पास स्थित केंद्रीय विद्यालय के सामने पहुंचे तो बिजली के खंभे से उनकी बाइक टकरा गई। इससे सभी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। इसी दौरान वहां से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन गुजरा और चारों उसकी चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आशुतोष, आदर्श और शनि को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार्तिकेय को गंभीर हाल में अस्पताल भेजा जहां खबर लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं मौके पर पहुंची शिवकुटी पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचना दे दी है। देर रात परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से अज्ञात वाहन की तलाश
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि खंभे से टकराने के बाद सभी युवक सड़क पर गिर गए। तेज रफ्तार से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया। इससे उनकी हालत और गंभीर हो गई। वहीं, पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन की माैके पर ही हुई माैत
प्रत्यक्षदर्शी रामपाल समेत अन्य ने बताया कि एक बाइक पर चार लोग सवार थे। खंभे से टकराने के बाद चारों बीच रोड पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी दर्द से कराह रहे थे। थोड़ी ही देर में चारों की हालत बेहद गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर तीन को मृत घोषित कर दिया गया। शिवकुटी थाना प्रभारी रुकमपाल सिंह ने बताया कि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed