फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three drug traffickers arrested in Jhunsi with 17 lakhs worth of smack

Prayagraj News: झूंसी में 17 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 23 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Three drug traffickers arrested in Jhunsi with 17 lakhs worth of smack
झूंसी पुलिस के हत्थे चढ़े 17 लाख रुपए स्मैक के तीनों तस्कर
थाना क्षेत्र के नई झूंसी में गंगा कछार इलाके से झूंसी पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई में रविवार देर रात करीब 17 लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए। इनके पास से 87 ग्राम की 42 पुड़िया स्मैक, तीन मोबाइल फोन और 735 रुपये बरामद किए गए हैं। सोमवार की सुबह पकड़े गए तस्करों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

झूंसी पुलिस और नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मुखबिर से रविवार देर रात सूचना मिली कि नई झूंसी गंगा कछार के पास कुछ लोग नशे की सामग्री के साथ मौजूद हैं। पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान शुभम निषाद निवासी कलवारी टोला गोला बाजार थाना झूंसी, कंधई निषाद निवासी कांशीराम आवास योजना थाना झूंसी और अजय केसरवानी निवासी नई झूंसी गोला बाजार को गिरफ्तार किया गया। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि बरामद की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 17 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed