{"_id":"67caec2c8328b329bb060e5a","slug":"three-arrested-for-jumping-over-the-boundary-wall-of-the-examination-centre-and-fighting-with-the-police-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : परीक्षा केंद्र की चारदीवार फांदने और पुलिस से मारपीट में तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : परीक्षा केंद्र की चारदीवार फांदने और पुलिस से मारपीट में तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Fri, 07 Mar 2025 06:23 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Mar 2025 06:23 PM IST
सार
मांडा खास अभिराजी बिहारी कॉलेज में यूपी बोर्ड इंटर मीडिएट परीक्षा के दौरान कॉलेज की चारदीवार फांदकर परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास कर रहे आरोपी को सुरक्षा में लगे पुलिस आरक्षी ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
मांडा थाने पर मौजूद परीक्षा शुचिता भंग करने और पुलिस आरक्षी से मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार आरो
- फोटो : संवाद।
विस्तार
मांडा थाना क्षेत्र मांडा खास गांव में स्थित अभिराजी बिहारी कॉलेज में यूपी बोर्ड इंटर मीडिएट परीक्षा के दौरान कॉलेज की चारदीवार फांदकर परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास कर रहे आरोपी को सुरक्षा में लगे पुलिस आरक्षी ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे पांच आरोपियों ने पुलिस आरक्षी के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और गला दबाते हुए वर्दी व बनियान फाड़ दी।
विज्ञापन
भुक्तभोगी की तहरीर पर प्राणघातक हमला, दंगा, सरकारी काम में बाधा सहित सात संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मांडाखास गांव स्थित अभिराजी बिहारी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड इंटर मीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा केंद्र के बाहरी सुरक्षा के लिए जिला कानपुर, घाटमपुर, आछी, मोहाल उत्तरी निवासी एवं मांडा थाने पर तैनात पुलिस आरक्षी राहुल कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:20 बजे मांडाखास गांव निवासी पंकज सोनकर कॉलेज की चारदीवार फांदकर परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने लगा। गेट कीपर ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह रुका नहीं। जिस पर वाह्य सुरक्षा में तैनात पुलिस आरक्षी राहुल कुमार ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पिता पप्पू सोनकर, भाई बादल सोनकर, मां पार्वती सोनकर एवं चाची मौके पर पहुंचे और आरक्षी राहुल कुमार के साथ गाली-गलौच करने लगे और मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने सिपाही का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। जिससे सिपाही के गले और सीने में चोटें आई। देर रात मुकदमा दर्ज कर दरोगा चंद्र पाल सिंह, रितेश यादव की टीम ने आरोपी पप्पू सोनकर, बादल सोनकर, पंकज सोनकर को गिरफ्तार किया और लिखापढ़ी के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।