फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Threats to kill Phulpur MP Keshari Devi Patel, police are investigating the matter

प्रयागराज : फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल को जान से मारने की धमकी, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 05 Nov 2022 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 08:57 PM IST
सार

शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस अज्ञात में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। तहरीर में बताया गया है कि एक नवंबर को उनके मोबाइल पर रात 10 बजे के करीब अज्ञात नंबर से कॉल आई।

विज्ञापन
Threats to kill Phulpur MP Keshari Devi Patel, police are investigating the matter
prayagraj news : केशरी देवी पटेल, सांसद फूलपुर। - फोटो : prayagraj

विस्तार

फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल को पत्र भेजकर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई। यही नहीं फोन कर धमकाया गया कि रुपये नहीं मिले तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस अज्ञात में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। तहरीर में बताया गया है कि एक नवंबर को उनके मोबाइल पर रात 10 बजे के करीब अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर फोन करने वाले से नाम पूछा गया तो वह अपशब्द बोलने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन



साथ ही रुपयों की मांग की गई। रुपये न देने पर पूरे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई। सांसद ने यह भी बताया है कि दो महीने पहले उनके पास डाक से पत्र भेजा गया था। इसमें 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। तहरीर में मांग की गई कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।  एसपी सिटी संतोष कुमार मीना ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिस नंबर से कॉल की गई, उसके बारे में जांच पड़ताल चल रही है। पत्र की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन



क्या लिखा है पत्र में
पत्र लिखने वाले ने खुद को भाजपा का पदाधिकारी बताया है। सांसद को संबोधित पत्र में यह भी लिखा है कि उसने ही उनके बेटे का टिकट कटवाया। साथ ही रुपयों की भी मांग की गई थी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पत्र किस पोस्ट ऑफिस से आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed