{"_id":"63662e4e2d806742594a6af5","slug":"threats-to-kill-phulpur-mp-keshari-devi-patel-police-are-investigating-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल को जान से मारने की धमकी, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल को जान से मारने की धमकी, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
Sat, 05 Nov 2022 08:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 05 Nov 2022 08:57 PM IST
सार
शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस अज्ञात में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। तहरीर में बताया गया है कि एक नवंबर को उनके मोबाइल पर रात 10 बजे के करीब अज्ञात नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
prayagraj news : केशरी देवी पटेल, सांसद फूलपुर।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल को पत्र भेजकर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई। यही नहीं फोन कर धमकाया गया कि रुपये नहीं मिले तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस अज्ञात में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। तहरीर में बताया गया है कि एक नवंबर को उनके मोबाइल पर रात 10 बजे के करीब अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर फोन करने वाले से नाम पूछा गया तो वह अपशब्द बोलने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
साथ ही रुपयों की मांग की गई। रुपये न देने पर पूरे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई। सांसद ने यह भी बताया है कि दो महीने पहले उनके पास डाक से पत्र भेजा गया था। इसमें 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। तहरीर में मांग की गई कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। एसपी सिटी संतोष कुमार मीना ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिस नंबर से कॉल की गई, उसके बारे में जांच पड़ताल चल रही है। पत्र की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
क्या लिखा है पत्र में
पत्र लिखने वाले ने खुद को भाजपा का पदाधिकारी बताया है। सांसद को संबोधित पत्र में यह भी लिखा है कि उसने ही उनके बेटे का टिकट कटवाया। साथ ही रुपयों की भी मांग की गई थी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पत्र किस पोस्ट ऑफिस से आया।
विज्ञापन